न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी की पूरी तैनाती का अधिकार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी सैन्य तैयारी

रक्षा मंत्रालय द्वारा 6 मई 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, टेरिटोरियल आर्मी नियमावली 1948 के नियम 33 के तहत सेना प्रमुख अब आवश्यकता अनुसार TA के किसी भी अधिकारी या नामांकित जवान को आंशिक या पूर्ण तैनाती के लिए बुला सकते हैं। इसमें सुरक्षा, गार्ड ड्यूटी या नियमित सेना के साथ समन्वय में अभियानात्मक भूमिका शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 2:37:10

सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी की पूरी तैनाती का अधिकार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी सैन्य तैयारी

भारत की रक्षा तैयारियों को नई धार देते हुए केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी (TA) के सभी अधिकारियों और सैनिकों को आवश्यकतानुसार तैनात करने का अधिकार दे दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के साथ उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर तनाव चरम पर है और भारत ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

रक्षा मंत्रालय द्वारा 6 मई 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, टेरिटोरियल आर्मी नियमावली 1948 के नियम 33 के तहत सेना प्रमुख अब आवश्यकता अनुसार TA के किसी भी अधिकारी या नामांकित जवान को आंशिक या पूर्ण तैनाती के लिए बुला सकते हैं। इसमें सुरक्षा, गार्ड ड्यूटी या नियमित सेना के साथ समन्वय में अभियानात्मक भूमिका शामिल है।

यह निर्णय खासतौर पर उस पृष्ठभूमि में अहम हो जाता है जब 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने भारत पर एक साथ 50 से अधिक ड्रोन हमले करने की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों जैसे L-70 गन, ZU-23mm, शिल्का और एंटी-ड्रोन उपकरणों से मुंहतोड़ जवाब दिया। हमलों के प्रमुख निशाने जम्मू, उधमपुर, सांबा, नागरोटा, पठानकोट और अखनूर थे।

नई व्यवस्था के तहत टेरिटोरियल आर्मी की 32 इन्फेंट्री बटालियनों में से 14 बटालियन को देश के प्रमुख सैन्य कमानों में तैनात करने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें साउथर्न, ईस्टर्न, वेस्टर्न, सेंट्रल, नॉर्दर्न, साउथ वेस्टर्न, अंडमान-निकोबार और आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) शामिल हैं।

हालांकि यह तैनाती बजटीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। यदि किसी अन्य मंत्रालय द्वारा TA की तैनाती की मांग की जाती है, तो उसका खर्च उस मंत्रालय को उठाना होगा। यह आदेश 10 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2028 तक लागू रहेगा।

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। किसी भी खतरे का जवाब हमारी संयमित लेकिन निर्णायक सैन्य क्षमता से दिया जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती