न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए काल बना कोरोना, अब तक 26 वर्किंग व रिटायर्ड प्रोफेसरों की हुई मौत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कोविड से संक्रमित होने के बाद 20 दिनों के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर 16 वर्किंग और 10 रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स के साथ लगभग 40 से 45 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 May 2021 1:32:19

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के  लिए काल बना कोरोना, अब तक 26 वर्किंग व रिटायर्ड प्रोफेसरों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कोविड से संक्रमित होने के बाद 20 दिनों के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर 16 वर्किंग और 10 रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स के साथ लगभग 40 से 45 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शिक्षाविद् सर सैयद अहमद खान ने 1875 में मोहम्मद एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की थी। जो 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बन गया। स्थापना के सन 1920 से लेकर आज तक एएमयू में इतना चिंताजनक दौर कभी नहीं आया, जब इतनी संख्या में वर्तमान प्रोफेसर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर और अन्य कर्मचारियों का निधन हुआ हो।

लगातार हो रही मौतों ने अब विश्वविद्यालय की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपनी लैब में एकत्र किये गए सैंपल्स को दिल्ली की सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जिनॉमिक्स ऐंड इंटीग्रेटिव बायॉलजी में जांच के लिए भेजा है।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को यूनिवर्सिटी में इकट्ठा किए गए कोविड सैंपल्स की तत्काल जांच कराने के लिए चिट्ठी लिखी है। ये सभी सैंपल्स AMU में बनी ICMR से प्रमाणित लैब ने इकट्ठा किए गए हैं।

वीसी तारिक मंसूर ने आईसीएमआर के डीजी को पत्र लिखकर कहा है कि वह जितना जल्द हो सके, यूनिवर्सिटी में इकट्ठा हुए कोविड सैंपल्स की जीनोम स्टडी कराएं, जिससे यह पता चल सके कि क्या यूनिवर्सिटी में कोविड का नया म्यूटेंट विकसित हुआ है या नहीं।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, सभी सैंपल्स को जांच के लिए दिल्ली में सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जिनॉमिक्स ऐंड इंटीग्रेटिव बायॉलजी में भेजा गया है। इस बात का शक जताया जा रहा है कि मौतों के आंकड़ों में इजाफा वायरस के किसी नए वर्जन के कारण हो रहा है। हालांकि ICMR या सरकार ने अभी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इन प्रोफेसरों की हुई मौत

- एएमयू के लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. शकील समदानी
- पूर्व प्राक्टर प्रो. जमशेद, सिद्ददीकी
- सुन्नी थियोलोजी डिपार्टमेंट के प्रो. एहसानउल्लाह फहद
- उर्दू विभाग के प्रो. मौलाना बख्श अंसारी
- पोस्ट हार्वेस्टिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. मो. अली खान
- राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रो. काजी,मोहम्‍मद जमशेद
- मोलीजात विभाग के चेयरमैन प्रो. मो. यूनुस सिद्ददीकी
- इलमुल अदविया विभाग के चेयरमैन गुफराम अहमद
- मनोविज्ञान विभाग के चेयरमैन प्रो. साजिद अली खान
- म्यूजियोलोजी विभाग के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद इरफान
- सेंटर फोर वीमेंस स्टडीज के डॉ. अजीज फैसल
- यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के मोहम्मद सैयदुज्जमान
- इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर जिबरैल
- संस्कृत विभाग के पूर्व चेयरमैन प्रो. खालिद बिन यूसुफ
- अंग्रेजी विभाग के डॉ. मोहम्मद यूसुफ अंसारी

10 रिटायर्ड फैकल्टी की भी हुई मौत

इसके अलावा 10 रिटायर्ड फैकल्टी की भी मौत भी हुई है। चार फैकल्टी ने कानपुर में दम तोड़ा है। प्रो आफताब आलम ने कहा है कि यूनिवर्सिटी के लिए यह बहुत खराब दौर है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब विश्वविद्यालय से जुड़े इतने लोगों की मौत हुई हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप