न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास काट रहे कैदी ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिला शव

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल जेल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सजायाफ्ता कैदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में मिला। मृतक कैदी की पहचान नरेश मूलानी उर्फ निशु के रूप में हुई है, जो किन्नर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 5:57:16

जयपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास काट रहे कैदी ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिला शव

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल जेल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सजायाफ्ता कैदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में मिला। मृतक कैदी की पहचान नरेश मूलानी उर्फ निशु के रूप में हुई है, जो किन्नर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल लालकोठी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।

तीन साल से काट रहा था उम्रकैद की सजा

लालकोठी थाने के प्रभारी बन्नालाल ने बताया कि नरेश मूलानी उर्फ निशु जयपुर के बगरू वालों का रास्ता इलाके का निवासी था। वर्ष 2022 में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किन्नर की हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह तब से जयपुर सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 8 में बंद था।

अन्य कैदियों को मिली खुदकुशी की जानकारी

जेल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार रात नरेश शौचालय गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो अन्य बंदियों ने बाथरूम में जाकर देखा, जहां उसका शव मिला। तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और फिर पुलिस को बुलाया गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

किन्नर की निर्मम हत्या के मामले में हुआ था दोषी साबित

नरेश मूलानी को वर्ष 2022 में जयपुर के नाहरगढ़ इलाके में एक किन्नर की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के इस मामले ने उस समय स्थानीय स्तर पर काफी सनसनी फैलाई थी। अदालत में चले मुकदमे के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में बंद था।

जेल में पहले भी सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल

उल्लेखनीय है कि जयपुर सेंट्रल जेल में इससे पहले भी सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में जेल परिसर से मोबाइल फोन, चार्जर और डाटा केबल बरामद होने की खबर भी सामने आई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई थी। अब कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जेल प्रशासन को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?