न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉ. राकेश बिश्नोई आत्महत्या मामला: हनुमान बेनीवाल का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- वार्ता विफल हुई तो करेंगे सीएम हाउस कूच

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को मृतक के परिजनों से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 5:56:46

डॉ. राकेश बिश्नोई आत्महत्या मामला: हनुमान बेनीवाल का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- वार्ता विफल हुई तो करेंगे सीएम हाउस कूच

जयपुर। जोधपुर एमडीएम अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को मृतक के परिजनों से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि सरकार के साथ चल रही वार्ता विफल होती है, तो वे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। मौके पर बारिश के बावजूद बेनीवाल के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मोर्चरी के बाहर ही रोक दिया।

सरकार पर गंभीर आरोप, मांगी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई

बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि आत्महत्या के लिए दोषी चिकित्सक को निलंबित कर जोधपुर से बाहर भेजा जाए। इसके अलावा मृतक के परिजन को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और यह भी जांच की जाए कि आखिर डॉ. राकेश बिश्नोई को जोधपुर से जयपुर इलाज के लिए क्यों रेफर किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन प्राप्त है और यदि सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो जनआंदोलन तेज किया जाएगा।

रेजीडेंट डॉक्टर्स में आक्रोश, जोधपुर में कार्य बहिष्कार

घटना के बाद प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में रेजीडेंट डॉक्टर्स आक्रोशित हैं। जोधपुर में उन्होंने ओपीडी और वार्डों का कार्य बहिष्कार कर दिया है और मांग कर रहे हैं कि फार्माकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. राजकुमार राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, सीनियर मेडिकल टीचर्स और राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की जयपुर और जोधपुर शाखाओं ने डॉ. राठौड़ का समर्थन करते हुए बयान जारी किया है कि उनका प्रशासनिक कार्यकाल बेदाग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. बिश्नोई अवसाद से पीड़ित थे, इसलिए बिना जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाना चाहिए।

सरकार और परिजनों के बीच वार्ता जारी, बढ़ सकता है विवाद

सरकार की ओर से अभी तक मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, हालांकि परिजनों के साथ बातचीत जारी है। अगर बातचीत विफल होती है तो हनुमान बेनीवाल द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के अनुसार प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक बड़े आंदोलन की संभावना बन सकती है। यह मामला अब राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक तीनों स्तरों पर उबाल पर है, और आने वाले दिनों में इसकी गूंज विधानसभा से लेकर सड़क तक सुनाई दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?