Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं आपकी बेटी करें हर चुनौती का डटकर सामना, इस तरह बनाएं उन्हें आत्मनिर्भर

वक्त बदल रहा हैं और इस बदलते समय के साथ महिलाओं की भूमिका भी बदल रही है। आज के समय में महिलाओं का सशक्त होना बेहद ज़रूरी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 May 2023 7:20:21

चाहते हैं आपकी बेटी करें हर चुनौती का डटकर सामना, इस तरह बनाएं उन्हें आत्मनिर्भर

वक्त बदल रहा हैं और इस बदलते समय के साथ महिलाओं की भूमिका भी बदल रही है। आज के समय में महिलाओं का सशक्त होना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी सोच को विकसित करना पड़ेगा ताकि बेटी भी मजबूती के साथ खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। आज के समय में अगर आप अपनी बेटी को सेल्फ डिपेंडेंट बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सिर्फ बेहतर शिक्षा ही काफी नहीं होती है। शिक्षा के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो उनमें विकसित करने की जरूरत होती हैं। बेटियों के अंदर बचपन से ही स्किल डेवलेपमेंट करने से न सिर्फ बेटियों की पर्सनालिटी निखरती है बल्कि भविष्य में उनके कामयाब होने का रास्ता भी आसान हो जाता है। तो आइये जानते हैं किस तरह आप अपनी बाटी को आत्मनिर्भर बना सकते हैं।
raising a self-reliant daughter,building confidence and resilience in daughters,empowering young girls to face challenges,tips for fostering independence in daughters,supporting daughters personal growth and development,building a strong foundation for daughters success,raising confident and resilient young women,parenting strategies for raising self-sufficient daughters,encouraging daughters to take initiative and solve problems,nurturing daughters strengths and abilities अपनी बेटी की रोल मॉडल बनें

पहले खुद को इतना आत्मनिर्भर बनाएं, ताकि आप बेटी की रोल मॉडल बन सकें। खुद का कॉन्फिडेंस इतना बढाएं कि बेटी आपको एडमायर करे। जब आप खुद कॉन्फिडेंट होंगी, तभी तो अपनी बेटी को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। अगर आप खुद को असहाय और मजबूर महसूस करेंगी तो कैसे आप बेटी को आगे बढ़ने की सलाह दे सकती हैं? बेटी को अपनी इच्छा से जीने की स्वतंत्रता दें, ताकि वो खुले आसमान में उड़ सके।

अपना ख्याल रखना सिखाएं

बचपन में बेटियों को सेल्फ डिपेंडेंट बनाने की पहल उनके जरिये ही करें। जी हां, बेटियों को बचपन से ही अपना ध्यान खुद रखना सिखाएं। इसलिए बेटियों को बताएं कि उन्हें अपनी देखभाल कैसे करनी चाहिए। क्योंकि खुद को तवज्जो देने से ही बेटियां अपनी सफलता का मार्ग सुनिश्चित कर सकेंगी। raising a self-reliant daughter,building confidence and resilience in daughters,empowering young girls to face challenges,tips for fostering independence in daughters,supporting daughters personal growth and development,building a strong foundation for daughters success,raising confident and resilient young women,parenting strategies for raising self-sufficient daughters,encouraging daughters to take initiative and solve problems,nurturing daughters strengths and abilities अधिकारों के बारे में बताएं

आपको अपनी बेटी को कुछ ऐसे अधिकारों के बारे में जरूर जागरूक करना चाहिए जिसके बारे में उसे जानकारी अवश्य होनी चाहिए। कई लोग आज के समय में बेटियों और बहुओं के अधिकारों को छीनने का प्रयास करते हैं। आपको अपनी बेटी को यह भी सिखाना चाहिए कि वह अपने प्रति होने वाले अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाए और पढ़ाई हो या फिर नौकरी उसे अपने अधिकार के लिए लड़ना जरूर लड़ना चाहिए और कभी घबराना नहीं चाहिए।

बेटी के टैलेंट को प्रोत्साहित करें

आपकी बेटी को क्या पसंद है और किस चीज में उसकी ज्यादा रुचि है। किस फील्ड में वह करियर बनाना चाहती है, यह जानना आपके लिए जरूरी है। अपनी बेटी के टैलेंट को पहचानने और बचपन से ही आगे बढ़ने में मदद करें। पेरेन्ट्स का बच्चों की पसंद के काम में साथ देना उनके लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट होता है। कुछ नया करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें और समझाएं कि आगे बढ़ने के लिए कई बार फेल भी होना पडता है, लेकिन असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। इसलिए बच्चों में पहले से ही हारने और हार कर सफल होने की क्षमता विकसित करना शुरू कर दें। raising a self-reliant daughter,building confidence and resilience in daughters,empowering young girls to face challenges,tips for fostering independence in daughters,supporting daughters personal growth and development,building a strong foundation for daughters success,raising confident and resilient young women,parenting strategies for raising self-sufficient daughters,encouraging daughters to take initiative and solve problems,nurturing daughters strengths and abilities बेटियों को दें फ्रीडम

कुछ पैरेंट्स अमूमन बेटियों का लाड़-दुलार करने के बावजूद उन्हें अपनी आंखों के आगे ही रखना पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियों को अकेले घर से बाहर जाने की आजादी नहीं होती है। जिसके चलते लड़कियों को दुनियादारी की ज्यादा समझ नहीं हो पाती है। इसलिए बेटियों को सेल्फ डिपेंडेंट बनाने के लिए उन्हें बेटों की तरह घूमने फिरने की आजादी देने की कोशिश करें।

पॉजिटिव फ्रेंडशिप के लिए प्रोत्साहित करें

हर किसी की लाइफ में फ्रेंड जरूरी होते हैं। फ्रेंड्स की उपलब्धियों को देख कर आपका उत्साह बढ़ता है। अगर आप सोच रही हैं कि आप बच्चों के लिए फ्रेंड सिलेक्ट करेंगी तो यह गलत है। आप बच्चों को सही दोस्त बनाने की सलाह दे सकती हैं, लेकिन अपने मन से बच्चों के जबरदस्ती दोस्त नहीं बनवा सकतीं। बच्चों को खुद ही अपने दोस्त बनाने दें। आप बच्चों के दोस्तों के बारे में ध्यान रखें। यह समझने की कोशिश करें कि वे किस तरह के हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि उनकी संगत आपके बच्चे के लिए सही न हो। बच्चों के करियर और रुचि के बीच में न आएं, लेकिन उसके दोस्तों और आउटिंग पर ध्यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology