न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टैक्स बिल को लेकर गहराया मतभेद, ट्रंप ने जताई नाराजगी तो एलन मस्क का पलटवार, कहा - मैं नहीं होता तो चुनाव...

ट्रंप और एलन मस्क के बीच टैक्स बिल को लेकर बढ़ा विवाद। मस्क ने बिल को घिनौना बताया, ट्रंप ने जताई नाराजगी। व्हाइट हाउस ने किया मस्क की आलोचना को खारिज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 8:20:31

टैक्स बिल को लेकर गहराया मतभेद, ट्रंप ने जताई नाराजगी तो एलन मस्क का पलटवार, कहा - मैं नहीं होता तो चुनाव...

रिपब्लिकन टैक्स बिल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क आमने-सामने हैं। इनकी गहरी दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। टैक्स बिल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई तो एलन मस्क ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह नहीं होते तो डोनाल्ड ट्रंप चुनाव भी नहीं जीत पाते।

एलन मस्क ने एक्स पर लिखा, "मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार गए होते, डेमोक्रेट्स सदन पर कंट्रोल कर लेते और रिपब्लिकन सीनेट में 51-49 होते।" इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वह एलन मस्क से बहुत निराश हैं क्योंकि उन्होंने रिपब्लिकन टैक्स बिल का विरोध किया है। ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क को व्हाइट हाउस की याद आती है और वह ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं एलन से बहुत निराश हूं। मैंने एलन की बहुत मदद की है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने अजीज दोस्त एलन मस्क की आलोचना ऐसे समय की है, जब कुछ दिन पहले टेस्ला के सीईओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के स्पेंडिंग बिल का विरोध किया और इसे घिनौना करार दिया था।

क्या कहा था एलन मस्क ने?

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे खेद है लेकिन मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। ये मासिव, अपमानजनक, सूअर के मांस से भरा कांग्रेस का स्पेंडिंग बिल बहुत ही घिनौना है। उन लोगों पर शर्म आती है जिन्होंने इसके लिए वोट दिया: आप जानते हैं कि आपने गलत किया। आप यह जानते हैं।”

बिल की आलोचना करते हुए, एलन मस्क ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने सांसदों से संपर्क करके इस कानून को खत्म करें। उन्होंने लिखा, "इस स्पेंडिंग बिल में अमेरिकी इतिहास में ऋण सीमा में सबसे बड़ी वृद्धि शामिल है! यह ऋण दासता विधेयक है।"

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

मस्क की यह आलोचना ऐसे समय में आई है जब ट्रंप व्यक्तिगत रूप से सीनेट में बिल पर रिपब्लिकन की पैरवी कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बिल के संबंध में मस्क की सार्वजनिक आलोचना को लेकर कहा कि राष्ट्रपति इस पर अपनी राय नहीं बदलेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति पहले से ही जानते हैं कि एलन मस्क इस विधेयक पर क्या रुख रखते हैं। इससे राष्ट्रपति की राय नहीं बदलती। यह एक बड़ा सुंदर विधेयक है और वह इस पर अड़े हुए हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब