न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB विक्ट्री परेड भगदड़ पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- कितने गेट खुले थे और तैयारी क्या थी?

RCB की विजय परेड में हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कितने गेट खुले थे, सुरक्षा की तैयारी कैसी थी और आयोजक कौन था। जांच जारी, अगली सुनवाई 10 जून को।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 7:54:16

RCB विक्ट्री परेड भगदड़ पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- कितने गेट खुले थे और तैयारी क्या थी?

आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) थी? क्या मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, या प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था थी? क्या भीड़ नियंत्रण की योजना पहले से बनाई गई थी? क्या घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया? इसी तरह के सवाल कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से किए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव ने सरकार से पूछा कि क्या उसने इन सबके लिए किसी गाइडलाइन का पालन किया था? कोर्ट ने सरकार को घटना पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है और अगली सुनवाई की तारीख 10 जून तय की है।

राज्य सरकार की तरफ से पेश हुए एजी शशिकरण शेट्टी ने कोर्ट को बताया कि सरकार हाईकोर्ट के सुझावों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और वह जनहित याचिका का विरोध नहीं करेगी। आरसीबी ने 3 जून को आईपीएल का फाइनल जीता था, जिसके बाद यह परेड रखी गई थी। पुलिस ने इस आयोजन के लिए 1,643 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। पानी के टैंकर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई थीं, फिर भी भगदड़ में 56 लोग घायल हुए और 11 की मौत हो गई—जिनमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कुल मिलाकर करीब 2.5 लाख लोग शामिल हुए थे।

जब इतना बड़ा आयोजन हुआ तो क्या तैयारी थी?

कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब इतना विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ तो इसकी पूर्व तैयारी क्या थी? एजी ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही बेंगलुरु के हर कोने से लोग इकट्ठा होने लगे थे और सुबह 3 बजे तक ही चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ राज्य से बल्कि बाहर के राज्यों से भी लोग आए थे। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने की थीं।

कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए:

हाईकोर्ट: स्टेडियम में कुल कितने गेट हैं और उस दिन कितने खोले गए थे?

एजी: स्टेडियम में कुल 21 गेट हैं और हमें बताया गया कि सभी खुले थे। अनुमान से कहीं ज्यादा, करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे।

वकील जी.आर. मोहन: दावा किया कि केवल 3 गेट ही खुले थे।

एजी: सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं और सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।

वकील हेमंत राज: उन्होंने कहा कि आरसीबी के खिलाड़ी राज्य या देश के लिए नहीं खेलते, फिर भी राज्य सरकार ने सम्मान समारोह आयोजित किया जो जरूरी नहीं था।

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकार इस पूरे मामले पर रिपोर्ट दाखिल करे। सुनवाई 10 जून तक स्थगित कर दी गई है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती