न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका के साथ 2 साल रिलेशनशिप में रहा एक्टर, हकदार होने पर भी नहीं मिले अवार्ड, पूजा के बारे में बताई ये बातें

हाल ही में एक इंटरव्यू में मॉडल व एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने दावा किया कि वो दीपिका पादुकोण के साथ 2 साल तक रिलेशनशिप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 7:45:27

2 News : दीपिका के साथ 2 साल रिलेशनशिप में रहा एक्टर, हकदार होने पर भी नहीं मिले अवार्ड, पूजा के बारे में बताई ये बातें

हाल ही में एक इंटरव्यू में मॉडल व एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने दावा किया कि वो दीपिका पादुकोण के साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में थे। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में इब्राहिम ने कहा कि जब दीपिका मुंबई आई ही थीं, वो उनके भी करिअर की शुरुआत थी। इसलिए उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे और हम दोनों रिक्शा में डेट पर जाते थे। हम 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दीपिका बहुत आत्मविश्वासी थीं क्योंकि वो प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं इसलिए हर कोई उसके बारे में जानता था। दीपिका ने ही पहल की थी, लेकिन ब्रेकअप करने वाला मैं था। उस वक्त मैं स्टार था, वो नहीं थी।

वो अब सुपरस्टार हैं, हर कोई उसे जानता है, कोई मुझे नहीं जानता। मैं बहुत बड़ा फैन हूं, मुझे उसकी फिल्में देखना बहुत पसंद है। वो एक खूबसूरत महिला है, वो बहुत अच्छा कर रही हैं लेकिन जो सच है वो है। रणवीर सिंह संग शादी के बाद मैं दीपिका के संपर्क में नहीं हूं। मगर जब उन दोनों की शादी नहीं हुई थी तो हम कभी-कभी बात कर लिया करते थे। ब्रेकअप के बाद हम दोनों एक-दूसरे के साथ दोस्ताना अंदाज में रहते थे और मौके पर एक-दूसरे को बधाई देते थे। इससे पहले हम बारिश में रिक्शे में डेट पर जाते थे। वो बहुत प्यारा था। मेरे पास उससे ज्यादा पैसे थे क्योंकि मैं बेहतर कमाने लगा था।

फिर मैंने एक कार खरीदी और वो इस बात से बहुत खुश थी। ये बातें बहुत यादगार हैं क्योंकि मैं तब से रिक्शे में डेट पर नहीं गया हूं और हम बहुत खुश थे, भले ही हमारे पास पैसे नहीं थे। बता दें दीपिका 2000 के दशक की शुरुआत में मुंबई शिफ्ट हुई थीं और उन्होंने बतौर मॉडल अपना करिअर शुरू किया था। ये ही वो वक्त था जब इब्राहिम म्यूजिक वीडियो में काम कर रहे थे।

muzammil ibrahim,actor muzammol ibrahim,deepika padukone,muzammil deepika,dhokha movie,pooja bhatt,mahesh bhatt,munammil award

मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा, पूजा भट्ट बहुत जल्दी गुस्से में आकर गालियां देने लगती थीं और…

सिद्धार्थ को दिए अपने इंटरव्यू में इब्राहिम ने और भी मुद्दों पर बात की।इब्राहिम ने कहा कि मैंने जब नाना पाटेकर से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि हमें पता था कि तुझे अवार्ड नहीं मिलेगा। तूने बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी, लेकिन अवार्ड रणबीर कपूर को ही मिलने वाला था। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने स्टेज से मेरा नाम लिया, पर बुलाया नहीं। मुझे कई अवार्ड शो में नॉमिनेट किया गया, लेकिन कुछ शो में मुझे बुलाया ही नहीं गया।

मेरी फिल्म ‘धोखा’ (2007) के बाद दिवंगत इरफान खान ने भी मेरी एक्टिंग की तारीफ की थी। हद तो तब हुई थी जब इरफान भाई ने भट्ट साहब से कहा था कि बहुत कम एक्टर होते हैं जो ऐसा काम कर पाते हैं। इब्राहिम ने पूजा भट्ट को लेकर भी कई अहम खुलासे किए। इब्राहिम ने कहा कि उस वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी।

मैं पूजा भट्ट से काफी डरता भी था। पूजा का टेम्परामेंट बहुत खराब था। वो बहुत जल्दी गुस्से में आकर गालियां देने लगती थीं और एक्टर्स से बेहद रूड और उनकी बेइज्जती किया करती थीं। महेश भट्ट मुझे पसंद करते थे, लेकिन उनकी बेटी ने मेरे बारे में कई तरह की बातें की थी। उनका नेचर गाली-गलौज वाला था, मैं तो बहुत डरा डरा रहता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी