न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन सीख की मदद से अपनी बेटी को बनाए जिम्मेदार, जीवन में भरेगी ऊंची उड़ान

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसकी सीख अपनी बेटी को जरूर देनी चाहिए। मां के लिए सबसे अच्छी दोस्त बेटियां ही साबित होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 10:28:56

इन सीख की मदद से अपनी बेटी को बनाए जिम्मेदार, जीवन में भरेगी ऊंची उड़ान

पेरेंट्स अपने बच्चों को उनके मुताबिक सीख देते हैं जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम करती हैं। हांलाकि लड़का हो या लड़की पेरेंट्स के लिए दोनों बराबर होते हैं। लेकिन देखा जाता हैं लड़कियां अक्सर लड़कों से जल्दी समझदार हो जाती हैं। पेरेंट्स अपनी बेटी को इस कदर तैयार करना चाहते हैं कि वह खुद को मजबूती से स्थापित कर सकें और जीवन में ऊंची उड़ान भर सकें। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसकी सीख अपनी बेटी को जरूर देनी चाहिए। मां के लिए सबसे अच्छी दोस्त बेटियां ही साबित होती हैं। आप भी चाहती हैं कि आपकी बेटी जीवन में ऊंची उड़ान भरे तो उसे जिम्मेदार बनाने के लिए ये बातें जरूर सिखाएं।

फैसले लेने की समझ

बेटी को पूरी छूट दें कि वह अपने फैसले खुद ले सकें। लेकिन वह फैसला सही है या गलत, इसे लेकर उसे जागरुक करना और समझाना आपकी जिम्मेदारी है। अगर लिया गया फैसला बेटी की नजर में सही है और आपकी नजर में गलत, तो उसे समझाएं और बताएं कि उससे क्या नुकसान हो सकता है। हालांकि बेटी को बोलने का पूरा मौका दें।

parenting tips,parenting tips in hindi,relationship tips

दोस्तों के चुनाव पर करें बात

कॉलेज लाइफ के दौरान ही दूसरों से दोस्ती होती है। ऐसे में बेटी को यह जरूर बताएं कि लाइफ में अच्छे दोस्तों की परख कैसे की जाती है। उसे बताएं कि गलत दोस्त का चुनाव कितना नुक्सान पहुंचा सकता है। उसे दोस्तों का चुनाव संभलकर करने को कहें और उस संबंधी व्यवहार के बारे में भी बताएं। आपके लिए वही व्यक्ति सही है जो आपकी इज्जत करता है, सम्मान देता है। यह बात बेटी को जरूर बताएं। ऐसे किसी इंसान के लिए अपनी जिंदगी बर्बाद करने का कोई औचित्य नहीं जो न तो आपसे प्यार करता है और न ही आपको सम्मान देता है। बेटी को सिखाएं कि उस इंसान की खुशी से ज्यादा जरूरी उसकी खुद की खुशी और जिंदगी है, जो अनमोल है।

आत्मनिर्भरता का विकास


किशोरावस्था एक ऐसा समय होता है जब बच्चों को समय-समय पर मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती है। अपनी बेटी में आत्मनिर्भरता का विकास करने के लिए आप उसको अपने काम खुद करने की आदत डालें। चीज़ों को व्यवस्तिथ करने का तरीका सिखाएं। उसके अपने होमवर्क और रिवीजन खुद से करने की आदत होनी चाहिए। अपने जीवन में किस काम को प्राथमिकता देनी है इस बात की समझ पैदा करें। बेटी को यह अहसास जरूर दिलाएं कि आप उस पर कितना विश्वास करती हैं। उसे बताएं कि हर सही कदम पर आप उसके साथ हैं। विफलता में कभी भी खुद को कमजोर न पड़ने दे बल्कि फिर से प्रयास करने की सीख दें। किसी परेशानी में पड़े तो परिवार को और खासकर मां को जरूर बताए। हर कदम पर उसका मनोबल बढ़ाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,relationship tips

सामाजिक गुणों का विकास

एक पेरेंट्स होने के नाते यह आपका कर्तव्य है कि आप अपने बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाएं उनमें कुछ बेसिक गुणों का विकास करें। अगर आपकी बेटी आपके घर आए किसी नए मेहमान से मिले तो उसके बात करने का तरीका तहज़ीब भरा हो। अगर आप किसी रेस्टॉरेंट में जाए तो वहां पर कुछ ऑर्डर करने से लेकर फ़ीडबैक देने तक का सही ढ़ंग से आपकी बेटी को पता होना चाहिए। उसके इन्हीं तरीकों दूसरे लोगों को उसकी सभ्यता का अंदाज़ा हो जाता है।

भावनाएं व्यक्त करने का सही ढ़ंग


हम सभी जानते हैं कि किशोरावस्था में कदम रखते ही बच्चों के वयवहार में बहुत से बदलाव आने लगते हैं और कितनी बार बच्चे बिना कुछ सोचे समझे अपने बड़ों को जबाव देने लगते हैं। अगर ऐसे ही लक्षण आपकी बेटी में नज़र आ रही हैं तो आपको उसे संभलना होगा और उसको इस बात की समझ देनी होगी कि कब और कैसे वह अपनी ग़ुस्से व नाराज़गी के भावों को व्यक्त करें। उसमें अपनी गलतियों को स्वीकार करने की हिम्मत होनी चाहिए। उसको इस बात की अच्छे से समझ होनी चाहिए कि उसके कारण कोई इंसान बेवज़ह दुखी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन