न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकवाद के खिलाफ भारत का वैश्विक संदेश, मुस्लिम देशों में ओवैसी करेंगे प्रतिनिधित्व

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अलजेरिया जाएंगे। इस दौरान उनके साथ डेलिगेशन में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 18 May 2025 6:01:49

आतंकवाद के खिलाफ भारत का वैश्विक संदेश, मुस्लिम देशों में ओवैसी करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख को वैश्विक स्तर पर और अधिक स्पष्ट करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल की शुरुआत की है। केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 59 सदस्यों वाले सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों की घोषणा की है, जो 32 देशों का दौरा करेंगे।

इन प्रतिनिधिमंडलों में सत्ताधारी और विपक्षी दोनों दलों के नेता शामिल हैं, जिससे यह पहल राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एक राष्ट्रीय एकता का उदाहरण बन गई है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद तक, सभी को इस मिशन में शामिल किया गया है। ये प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, यूके, फ्रांस, जापान, ब्राजील, रूस जैसे देशों में जाकर भारत की आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को विश्व समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, 'एक मिशन एक संदेश एक भारत' ऐसे समय में जब सबसे महत्वपूर्ण क्षण होते हैं, भारत एकजुट रहता है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे, जो आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलेरेंस के हमारे साझा मैसेज को लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर, मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली रिफ्लेक्शन। उन्होंने इस पोस्ट को पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सासंद शशि थरूर को टैग किया। इसके साथ उन्होंने डेलिगेशन में शामिल लोगों की लिस्ट भी शेयर की।

लिस्ट में ओवेसी का नाम भी शामिल

प्रतिनिधि मंडल में शामिल 59 सदस्यों में से आठ राजनयिक, 21 भाजपा के नेता, कांग्रेस के पांच सदस्य हैं, TDP के तीन, आम आदमी पार्टी के और शिवसेना के दो-दो, डीएमके, समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एम) और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दलों के एक-एक सदस्य हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है।

कहां जाएंगे ओवेसी?

गौरतलब है कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अलजेरिया जाएंगे। इस दौरान उनके साथ डेलिगेशन में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहेंगे।

किन-किन देशों में जाएंगे डेलिगेशन

बता दें कि ये सात प्रतिनिधि मंडल अलग-अलग देशों में जाएगा। सरकार की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक 8 सदस्य एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अलजेरिया जाएगा, जबकि एक डेलिगेशन यूके, फ्रांस, जर्मनी, EU, इटली और डेनमार्क जाएगा।

इसी तरह एक डेलिगेशन इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा करेगा, जबकि एक अन्य प्रतिनिधिमंडल UAE, लाइबेरिया, कांगो, सीरा लियोन और सिएरा लियोन की यात्रा करेगा। सरकार एक डेलिगेशन को USA, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा एक डेलिगेशन स्पेन, ग्रीस, सिलोवेनिया,लातविया और रूस जाएगा, जबकि एक डेलीगेशन इजिप्ट, कतर, इथोपिया और साउथ अफ्रीका जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब