न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरज ने कहा, जिया मामले में मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार हुआ, लोग मेरे पिता को पसंद नहीं करते थे इसलिए…

एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर ली थी। जिस समय जिया ने आत्महत्या की थी उस समय वह एक्टर सूरज पंचोली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 11:31:12

सूरज ने कहा, जिया मामले में मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार हुआ, लोग मेरे पिता को पसंद नहीं करते थे इसलिए…

एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर ली थी। जिस समय जिया ने आत्महत्या की थी उस समय वह एक्टर सूरज पंचोली (34) के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद सूरज पर जिया से मारपीट और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे। अब सूरज ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की और दावा किया कि उन्हें इस केस में फ्रेम किया गया था। एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे सूरज ने सेलिब्रिटी पैपराजी वरिंदर चावला की टीम से बात करते हुए जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों के बारे में बात की।

सूरज ने कहा कि मुझे सबसे बड़ा राक्षस बना दिया गया था। उन्होंने मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया, जैसे मैंने कुछ गलत किया हो। मैं एक 20 वर्षीय लड़का था जो एक ऐसे रिश्ते में था जो ठीक नहीं चल रहा था। और सबकी उंगलियां मेरी तरफ थीं। लेकिन उन्होंने कभी दूसरे व्यक्ति के इतिहास की जांच नहीं की या उन्होंने कभी यह नहीं पूछा कि ऐसा क्यों हो सकता है। उन्होंने मेरे खिलाफ बहुत सारे गंदे आरोप लगाए। मुझ पर जो लगातार आरोप लगाए जा रहे थे, उसे लेकर मैं हमेशा खुद को घिरा हुआ महसूस करता था।

ये बुली था क्योंकि मुझे नहीं पता...मुझे लगता है कि लोग मेरे पिता को पसंद नहीं करते थे। कभी-कभी मैं इसके बारे में सोचता हूं। हर किसी के कुछ दुश्मन होते हैं, हो सकता है कि उन्होंने भी कुछ बनाए हों। इसके पीछे कौन है, मुझे नहीं पता। इससे बाहर निकलने का एकमात्र तरीका ट्रायल ही था। लेकिन ये आसान नहीं है।

sooraj pancholi,actor sooraj pancholi,jiah khan,actress jiah khan,sooraj jiah,jiah khan suicide case,aditya pacholi,zareena wahab,kesari veer movie

‘जिया खान के घर से जो लेटर मिले, वे सभी फर्जी साबित हुए’

सूरज ने आगे कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया है, खासकर जब यह मीडिया का मामला हो, तो आपको सालों तक इंतजार करना पड़ता है। मैं हर हफ्ते कोर्ट जाता था, कभी-कभी तो हफ्ते में दो बार भी। और कभी-कभी, हफ्ते में छह दिन भी - सुबह से लेकर कोर्ट बंद होने तक। जब आप 20 से 30 की उम्र तक कोर्ट में बैठे रहते हैं, तो कैसा लगता है...मैं अभी इसके बारे में नहीं बता सकता। जिया के घर से जो लेटर मिले थे, जिनके आधार पर मुझे गिरफ्तार किया गया था, कोर्ट में वे सभी फर्जी बताए गए थे।

ऐसे में मेरे मन में यही सवाल उठ रहे थे कि आखिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया। मैं इसके बारे में बात करना चाहता हूं क्योंकि ये मेरे लिए इकलौता मौका है और लोग मुझे सुन रहे हैं। गौरतलब है कि सूरज अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। वे पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी