न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट ने किया अनब्लॉक तो राहुल ने शेयर की यह पोस्ट, शादी के बाद इस सिंगर ने जॉइन किया था ‘टिंडर’

‘इंडियन आइडल’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहे सिंगर राहुल वैद्य हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। राहुल इन दिनों कॉमेडी कुकिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 1:05:27

2 News : विराट ने किया अनब्लॉक तो राहुल ने शेयर की यह पोस्ट, शादी के बाद इस सिंगर ने जॉइन किया था ‘टिंडर’

‘इंडियन आइडल’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहे सिंगर राहुल वैद्य हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। राहुल इन दिनों कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। राहुल ने पिछले महीने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर तंज कसकर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद वे विराट के फैंस के निशाने पर आ गए थे। साथ ही विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। अब राहुल ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि विराट ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है।

राहुल ने लिखा, “थैंक्यू विराट कोहली मुझे अनब्लॉक करने के लिए। आप अब तक के सबसे बेहतरीन बैट्समैन में से एक हैं। आप भारत का गर्व हो। जय हिंद। भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा खुश रखे। साथ ही अपरिपक्व लोग जिन्होंने मेरी वाइफ और मेरी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया, मेरी छोटी सी बच्ची की तस्वीरों को मॉर्फ किया और मुझे और मेरे प्रियजनों को गालियां दीं और अभी भी ऐसा करना जारी रखे हुए हैं। भगवान आप सभी को सद्बुद्धि दें। मैं भी आपको वही या उससे भी बुरी बातें लिख सकता हूं।

लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि इससे सिर्फ नकारात्मकता बढ़ेगी जो हमें कहीं नहीं ले जाएगी!' इसके अलावा विकास कोहली भाई आपने मुझे जो भी कहा मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे याद है कि आप मैनचेस्टर या ओवल स्टेडियम के बाहर मुझसे मिले थे और आपने मेरी सिंगिंग के बारे में मुझसे जो अच्छी बातें कही थीं। सभी को प्यार और शांति।”

बता दें ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब विराट ने गलती से एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक तस्वीर लाइक कर दी थी। विराट ने इस पर सफाई देते हुए इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम पर दोष मढ़ा था। तब राहुल ने विराट पर कटाक्ष करने के साथ-साथ उनके चाहने वालों पर भी कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि विराट के फैंस उनसे भी बड़े जोकर हैं। इस पर विराट के भाई विकास कोहली ने राहुल की टिप्पणी की तीखी आलोचना की थी।

‘इंडियन आइडल 1’ विजेता अभिजीत सावंत ने कहा, पत्नी शिल्पा को नहीं था ‘टिंडर’ के बारे में पता…

सिंगर अभिजीत सावंत (43) ने साल 2004 में लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का पहला सीजन जीता था। वे पिछले साल ‘बिग बॉस मराठी 5’ में रनरअप रहे। अभिजीत ने साल 2007 में शिल्पा सावंत के साथ शादी की। कपल ने डांसिंग शो 'नच बलिए सीजन 4' में हिस्सा लिया था। उनके दो बेटियां हैं। अभिजीत ने हाल ही में एक खुलासा करते हुए बताया कि शादी के कुछ साल बाद उन्होंने ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म टिंडर को जॉइन किया था।

पत्नी को इस बारे में पता नहीं था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे बंद कर दिया था। अभिजीत ने हिंदी रश से बातचीत में कहा कि मैं एक जिज्ञासु इंसान हूं। मुझे हमेशा से जिज्ञासा रही है। मैं अमेरिका में अपने दोस्त के साथ था। उसने कहा कि ये एक नया ऐप है, डेटिंग के लिए है। मैंने तब अपनी प्रोफाइल बनाई और वो वैसी की वैसी ही पड़ी रही। मैं कभी-कभी बीच में जाता था और देखता था कि क्या है ये सब, क्या होता है? मैंने अपना ही नाम रखा था। सब कुछ सही था। बीवी को नहीं पता था। लेकिन मैंने कुछ किया नहीं, किसी से मिला नहीं, कुछ था भी नहीं।

मैंने 2-3 महिलाओं से बात की। मैं बस आता था और बात करता था। ये चीजें ना बहुत अजीब होती हैं। मुझे बात करने का शौक है और आप लड़कियों से बहुत गहराई में बात कर सकते हो। मैं बहुत बात करता था। दो-तीन लोग मिल गए थे जो अच्छे से बात करते थे। फिर ट्विटर पर मेरा अकाउंट था और मैंने सोचा कि यह अच्छा नहीं लगेगा। पत्नी को भी नहीं पता था, अब उसे पता चल जाएगा। यह ओपन अकाउंट है। अगर आप कुछ करना चाहते हैं, तो इसे बेझिझक करें। मैं सब कुछ कैसे संभाल सकता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी