न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरेंट्स की ये गलतियां बना रही बच्चों को मोबाइल का कीड़ा, तुरंत करें इनमें सुधार

। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों की इस लत को छुड़वाना चाहते हैं, तो आपको पहले खुद में सुधार लाना होगा। हम आपको यहां उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पेरेंट्स को सुधार लाने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Mar 2023 2:28:30

पैरेंट्स की ये गलतियां बना रही बच्चों को मोबाइल का कीड़ा, तुरंत करें इनमें सुधार

पहले के समय में जहां बच्चों को अपने खिलौनों से प्यार होता था, वहीँ अब उनकी जगह मोबाइल ने ले ली हैं। बच्चे खिलौनों से ज्यादा समय मोबाइल देखने में गुजारते हैं। बच्चों को लगा मोबाइल का यह कीड़ा उनके शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए हानिकारक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बच्चा फोन एडिक्टिड है तो वो खुद नहीं बल्कि पेरेंट्स भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। जी हां, पेरेंट्स की कुछ गलतियों के कारण बच्चों का आकर्षण मोबाइल के प्रति बढ़ता हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों की इस लत को छुड़वाना चाहते हैं, तो आपको पहले खुद में सुधार लाना होगा। हम आपको यहां उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पेरेंट्स को सुधार लाने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

parenting tips to keep your child away from mobile,mates and me,relationship tips

लालच के तौर पर फोन या टैब न दें

कई बार मां-बाप बच्चे का ध्यान हटाने या फिर उन्हें लालच के तौर पर भी फोन या टैब पकड़ा देते हैं। जो सही नहीं है, इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। बेहतर है कि दिन में उन्हें सिर्फ कुछ दे ही फोन का इस्तेमाल करने दें। ताकि उन्हें समझ आए कि ज़िंदगी में किन चीज़ों को एहमियत देना ज़रूरी होता है।

मोबाइल छीनने से बचें

बच्चों को फोन खेलता देखकर पेरेंट्स अक्सर बच्चों के हाथ से फोन छीन लेते हैं। ऐसे में बच्चे फोन लेने की जिद पकड़ लेते हैं। इसलिए बच्चों को फोन खेलता देखकर उनके हाथ से फोन बिल्कुल न छीनें। हालांकि बच्चों से फोन रखवाने के लिए आप फोन का इंटरनेट ऑफ कर सकते हैं। इससे बच्चे कुछ देर में खुद ही फोन रख देंगे।

पुस्तकों से कराएं उनकी दोस्ती

बच्चों को यदि बचपन से ही फोन की जगह किताबों, बाल पत्रिकाओं, उनकी पसंद के विषय की पुस्तकों की ओर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित करें। उन्हें अच्छी स्टोरी बुक लाकर दें और उनसे कहानियां सुनें। जब बच्चों को स्टोरी बुक या कोई अन्य पुस्तक पढ़ने के लिए दें, तो खुद भी कोई किताब पढ़ें। ऐसा न हो कि आप टीवी खोलकर बैठ जाएं या मोबाइल पर बातें करने लगें। आपको किताब के साथ देख उसका भी मन पढ़ाई में लगेगा।

parenting tips to keep your child away from mobile,mates and me,relationship tips

एक्टिविटी-बेस्ट लर्निंग में रखें बिजी

अक्सर बच्चे मजे और मनोरंजन के लिए स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं। बच्चों को चैलेंज वाली चीजें काफी पसंद आती है। मोबाइल गेम्स काफी एट्रैक्टिव होते हैं क्योंकि उसके हर लेवल में एक नया चैलेंज होता है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें ऐसी चीजों में व्यस्त रखें जिसमें उन्हें मजा भी आए और फन के साथ-साथ नॉलेज भी मिले।

फोन से न करें सुबह की शुरूआत

कई बार पेरेंट्स सुबह उठने के तुरंत बाद फोन चेक करने लगते हैं। वहीं पेरेंट्स को फोन चलाते देखकर बच्चे भी सुबह की शुरुआत फोन से ही करना पंसद करते हैं। ऐसे में सुबह उठने के बाद फोन लेने से बचें और बच्चों को भी फोन बिल्कुल न दें। साथ ही खाना खाते समय भी फोन का इस्तेमाल न करें और बच्चों को भी खाते समय फोन से दूर रहने की सलाह दें।

सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

कई पैरेंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जिसकी वजह से बच्चे भी उन्हें देखकर सोशल मीडिया में दिलचस्पी लेने लगते हैं। ऐसे में बच्चों के फोन से दूर रखने के लिए उनके सामने इन चीजों को यूज करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू