न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परवरिश से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं बच्चों को तनावग्रस्त, इनमें है सुधार की जरूरत

बच्चों की सही परवरिश, हर माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। पेरेंट्स भी चाहते हैं कि उनके बच्चों की पेरेंटिंग अच्छे से की जाए ताकि वो बेहतर इंसान बनते हुए ऊंचे मुकाम हासिल करें और खुश रहें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Mar 2023 5:25:12

परवरिश से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं बच्चों को तनावग्रस्त, इनमें है सुधार की जरूरत

बच्चों की सही परवरिश, हर माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। पेरेंट्स भी चाहते हैं कि उनके बच्चों की पेरेंटिंग अच्छे से की जाए ताकि वो बेहतर इंसान बनते हुए ऊंचे मुकाम हासिल करें और खुश रहें। लेकिन कई बार पेरेंट्स की कुछ गलतियां उनकी परवरिश पर भारी पड़ जाती हैं और बच्चे खुश रहने की जगह तनाव में आ जाते हैं। जब घर पर बच्चा अकेला हो तो अभिभावकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बच्चों की परवरिश का असर उनकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पेरेंट्स को सुधार लाने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

parenting mistakes and stress,parenting stress and child development,parenting mistakes to avoid,negative impact of parenting mistakes on children,parenting and childhood stress,common parenting mistakes and child stress,parenting tips to reduce stress in children,effects of parenting mistakes on child mental health,parenting stress and anxiety in children,parenting mistakes and emotional stress in children,parenting mistakes and behavioral stress in children,how to prevent parenting mistakes from causing stress in children,parenting mistakes and academic stress in children,coping strategies for children affected by parenting mistakes,parenting mistakes and long-term stress in children

तुलना करने से बचें

कई बार माता-पिता अपने बच्चों की तुलना उनके दोस्तों या फिर रिश्तेदारों के बच्चों से करने लग जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को छोड़ दें। भले ही आप तुलना अच्छे के लिए कर रहे हों, लेकिन इसका असर उनके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अधिकतर बच्चों को दूसरों के साथ की गई तुलना बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ऐसे में वह काफी ज्यादा जिद्दी और लापरवाह भी हो सकते हैं। अगर आप उन्हें बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं तो उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें और आपका भी फर्ज है कि आप उनके मन को समझें और उस हिसाब से उन्हें समझाएं।

बच्चों के सामने लड़ाई करना

पति-पत्नी जब माता-पिता बन जाते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। माता-पिता बनने के बाद आपके आसपास कोई और भी होता है जो आपके बीच की बातें सुन और देख रहा होता है। अगर माता-पिता लड़ाई करेंगे, तो बच्चे के मन पर बुरा असर पड़ेगा। किसी भी बहस या बात को बच्चे के सामने करने के बजाय उसके पीछे करें। जिन माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई होती है, उनके बच्चे आगे चलकर रिश्तों पर विश्वास नहीं कर पाते और तनाव का शिकार हो जाते हैं।

बच्चे को बाहर जाने से रोकना

समाज में जीने के लिए बच्चे को बाहर के माहौल में घुलना मिलना आना चाहिए। बच्चा बिगड़ न जाए या किसी मुसीबत में न पड़ जाए इसलिए माता पिता उन्हें बाहर जाने से मना करते हैं। ऐसे में वह बच्चा खुद को कैद में महसूस करता है और अकेलापन महसूस करता है। हो सकता है कि वह माता-पिता के इस बर्ताव की वजह से उनसे दूरी बनाने लगे।

parenting mistakes and stress,parenting stress and child development,parenting mistakes to avoid,negative impact of parenting mistakes on children,parenting and childhood stress,common parenting mistakes and child stress,parenting tips to reduce stress in children,effects of parenting mistakes on child mental health,parenting stress and anxiety in children,parenting mistakes and emotional stress in children,parenting mistakes and behavioral stress in children,how to prevent parenting mistakes from causing stress in children,parenting mistakes and academic stress in children,coping strategies for children affected by parenting mistakes,parenting mistakes and long-term stress in children

अपनी इच्छाएं थोपना

अक्सर अभिभावक बच्चे पर अपनी इच्छाओं को पूरा करने का दबाव बनाते हैं। वह बच्चे से कई सारी उम्मीदें लगा लेते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए बच्चे से अपेक्षा करते हैं। इसके कारण बच्चा तनाव में आ सकता है। अभिभावकों की इच्छा और सपनों को पूरा करने के लिए बच्चे पर मानसिक और शारीरिक तौर पर दबाव बढ़ता है।

बहुत सख्त न बनें

कुछ माता-पिता अपने बच्चों को अनुशासित रखते हैं ताकि उनकी आदतों में सुधार किया जा सके। कभी-कभी आपका सख्त बनना बच्चों के व्यवहार पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को छोटी-छोटी गलतियों पर सख्त सजा न दें। अगर आप उन्हें बहुत कड़ी सजा देते हैं तो आपका बच्चा मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है। इसलिए उनकी गलतियों पर उन्हें सुधारने के लिए प्यार से समझाने की कोशिश करें।

parenting mistakes and stress,parenting stress and child development,parenting mistakes to avoid,negative impact of parenting mistakes on children,parenting and childhood stress,common parenting mistakes and child stress,parenting tips to reduce stress in children,effects of parenting mistakes on child mental health,parenting stress and anxiety in children,parenting mistakes and emotional stress in children,parenting mistakes and behavioral stress in children,how to prevent parenting mistakes from causing stress in children,parenting mistakes and academic stress in children,coping strategies for children affected by parenting mistakes,parenting mistakes and long-term stress in children

बच्चों को समय न देना

आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है। लेकिन आपके घर में पैट्स या बच्चे हैं, तो उनके लिए आपको समय निकालना ही होगा। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों वर्किंग होते हैं, उनके बच्चों को तनाव ज्यादा होता है। बच्चे ज्यादा समय अकेले बिताएंगे, तो उन्हें सही और गलत के बीच फर्क समझने में मुश्किल होगी। अगर आप बच्चे से दूर रहते हैं, तो भी बात करने का जरिया न बंद करें। बच्चे के लिए समय निकालना हर तरह से फायदेमंद है। इससे आपके और बच्चे के बीच का बॉन्ड मजबूत होता है।

फैसले लेने का अधिकार न देना

अक्सर माता पिता बच्चों को नसमझ और जिम्मेदार न समझ कर उनके जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ही लेते हैं। चाहे वह उनकी पसंद का खिलौना लेना हो या उनकी शिक्षा से जुड़ा फैसला हो। बच्चों को कुछ फैसले खुद से लेने दें। वह गलत निर्णय लेंगे तो भविष्य के लिए उन्हें सबक मिलेगा। गलतियों से सीखने का मौका दें। अगर आप उनके फैसले लेंगे तो वह जीवन में अपने फैसलों को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह

नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता

नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’

कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी

2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में

‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले

रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद

बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’

डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान

Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू