न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवजात बच्चे के शारीरिक विकास को जरूरी हैं मालिश, न करें ये 7 गलतियां

नवजात बच्चे को मालिश करने के दौरान कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। अक्सर पेरेंट्स द्वारा इस दौरान कई गलतियां देखने को मिलती हैं जो बच्चे के लिए घातक हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 7:18:13

नवजात बच्चे के शारीरिक विकास को जरूरी हैं मालिश, न करें ये 7 गलतियां

जैसे ही कोई बच्चा कपल की जिंदगी में आता है तो उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती हैं। नवजात शिशु के आते ही घर के सभी लोग बिजी हो जाते हैं और उसकी देखभाल में लग जाते हैं। सभी नवजात का अच्छे से ख्याल रखते हैं। नवजात शिशु के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं बच्चों की मालिश। जी हां, तेल से मालिश करने से बच्चों की मांसपेशियों को मजबूती मिलने के साथ ही शरीर की अकड़न भी दूर होती हैं। लेकिन नवजात बच्चे को मालिश करने के दौरान कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। अक्सर पेरेंट्स द्वारा इस दौरान कई गलतियां देखने को मिलती हैं जो बच्चे के लिए घातक हो सकती हैं। आपको भी बच्चे की मालिश करते समय इन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

parenting tips,parenting tips in hindi,baby oil massage

- बच्चे के शरीर की मालिश उसे तुरंत कुछ खिलाने या पिलाने के बाद नहीं करनी चाहिए। अगर आपको बच्चे के शरीर की तेल से मालिश करनी है तो उसके भोजन करने या दूध पीने के 1 घंटे बाद ही करें। ऐसा करना फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप बच्चे की मालिश उसके कुछ खाने या पीने के तुरंत बाद करते हैं तो इससे उसकी सेहत को नुकसान होता है।

- बच्चे की मालिश करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए की उसकी मालिश की शुरुआत हमेशा पीठ के बल लिटा कर ही करें। पेट के बल लिटाकर मालिश की शुरुआत पहले नहीं करनी चाहिए।

parenting tips,parenting tips in hindi,baby oil massage

- बच्चे की मालिश करने के बाद उसे तुरंत नहलाना नहीं चाहिए। इसके अलावा उसकी मालिश नहलाने के तुरंत बाद भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

- किसी भी समय बच्चे के शरीर की मालिश करने से बचना चाहिए। अगर आप बच्चे के शरीर पर मालिश करने का पूरा फायदा चाहते हैं तो उसकी मालिश रोजाना एक तय समय के हिसाब से ही करें। ऐसा करने से आपके बच्चे के सोने और जागने या खाने पीने का भी समय अपने आप ही तय हो जाएगा।

- मालिश की शुरुआत करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी मालिश सबसे पहले पैरों से की जाए। इसके बाद ही पीठ और पेट या छाती की मालिश करनी चाहिए।

parenting tips,parenting tips in hindi,baby oil massage

- बच्चे की मालिश के दौरान हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी मालिश हल्के हाथों से ही की जाए। बच्चे के शरीर की तेल से मालिश करते समय आपको कभी भी तेजी से रगड़कर मालिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चे के शरीर और उसकी स्किन को नुकसान हो सकता है। हल्के हाथों से मालिश करना फायदेमंद माना जाता है।

- बच्चे की मालिश ऐसी जगह पर की जानी चाहिए जहां तापमान कम न हो। ठंडी जगह या ऐसी जगह जहां पर धूप नहीं है वहां बच्चों के शरीर की मालिश नहीं करनी चाहिए। अगर आप ठंड कमरे में बच्चे की मालिश कर रही हैं तो ध्यान रखें कि वहां पर हीटर से तामपान बढ़ा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर