90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बॉलीवुड को कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब उनकी बेटी राशा थडानी भी इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। इसी साल राशा ने अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। बावजूद इसके, राशा सुर्खियों में बनी रहीं और इसकी वजह बना उनका दमदार डांस — खासकर उनके वायरल हुए 'ऊई अम्मा' पर मूव्स।
अब राशा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में Zee Cine Awards 2025 में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी मां रवीना टंडन के आइकॉनिक गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया। इसके साथ ही उन्होंने माधुरी दीक्षित के फेमस गानों पर भी परफॉर्म करके लोगों को दीवाना बना दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और राशा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी री-शेयर किया है।














