न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में डवलप करें पर्सनल हाइजीन से जुड़ी ये आदतें, रख सकेंगे खुद का ख्याल

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन हाइजीन आदतों के बारे में जो समय रहते बच्चों में विकसित हो जाए तो अच्छा हैं। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 5:31:17

बच्चों में डवलप करें पर्सनल हाइजीन से जुड़ी ये आदतें, रख सकेंगे खुद का ख्याल

बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं जिन्हें जिस आकार में ढाला जाए वे उसी रूप में आ जाते हैं। ऐसे में बचपन अच्छी आदतें सीखने का सबसे अच्छा समय होता हैं। बड़े हो या बच्चे सभी के लिए पर्सनल हाइजीन बहुत मायने रखती हैं। हाइजीन से जुड़ी खराब आदतें संक्रामक बीमारियों का कारण बनते हैं और उनके इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को खुद का ख्याल रखना सिखाया जाए और अपना पर्सनल हाइजीन को बेहतर तरीके से मेंटेन करने की आदत डाली जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन हाइजीन आदतों के बारे में जो समय रहते बच्चों में विकसित हो जाए तो अच्छा हैं। आइये जानें इनके बारे में...

develop these habits related to personal hygiene in children they will be able to take care of themselves,mates and me,relationship tips

टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका

एक बार जब बच्चों के अंदर शौच की आदत पड़ जाती है, वो इससे जुड़ी साफ़ सफाई का ध्यान रखते हैं। 3 साल की उम्र के बाद अपने बच्चों को टॉयलेट हाइजीन से जुड़ी ये बातें जरूर समझाएं। जैसे कि टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका ताकि इंफेक्शन से बचाव रहे। ये सभी जानकारी आप ही को उन्हेंं देनी होगी। आप उन्हें पोछना सिखाएं और इसके बाद हाथ धोना भी सिखाएं। टॉयलेट यूज करने के बाद 20 से 30 सेकंड तक साबुन से हाथों को धोने का सही तरीका। जिसमें कि वो अपनी उंगलियों के बीच, अपने हाथों के पीछे और अपने नाखूनों के नीचे अच्छे से सफाई करें। टॉयलेट यूज करने के बाद एक साफ तौलिया या टिशू पेपर का ही इस्तेमाल करें।

हाथों की सफाई

सेहतमंद बने रहने के लिए हाथों की सफाई से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। व्यक्ति के हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। ऐसे में घर से लेकर स्कूल तक के बीच में ट्रेवल करते समय बच्चों को ये जरूर समझाएं कि उन्हें कब और किन चीजों को खाने से पहले अपने हाथों को साफ करना चाहिए। वर्ना ये कीटाणु उनके मुंह, नाक, आंख या कान के माध्यम से उनके शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इससे बचने के लिए बच्चों को कुछ भी खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर साफ करने चाहिए। दूसरा, छींकते हैं या फिर खांसते समय हाथ जरूर साफ करें। तीसरा, बच्चों को समझाएं कि जब कभी वो किसी जानवर को छूएं तो अपने हाथ जरूर साफ करें।

develop these habits related to personal hygiene in children they will be able to take care of themselves,mates and me,relationship tips

डेंटल हाइजीन

बात जब डेंटल हाइजीन की होती है तो सिर्फ दांतों की सफाई ही नहीं बल्कि पूरे मुंह की सफाई की बात होती है। दांतों और मसूड़ों की उचित देखभाल करके मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों और कैविटी को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार 2 मिनट तक सुबह उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश करें। दांतों के साथ अपनी जीभ की सफाई भी करें।

अंडरआर्म की सफाई

बच्चे हों या युवा अक्सर अंडरआर्म्स की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। पूरे शरीर में सबसे ज्यादा इसी अंग से पसीना आता है। आप अपने बच्चों से इसके अंडरआर्म को साफ़ रखने के फायदे बताएं। एक डिओडोरेंट बैक्टीरिया को नियंत्रित करता है और बदबू को रोकता है। जबकि एक एंटीपर्सपिरेंट भी पसीने को कम करने में मदद करता है।

develop these habits related to personal hygiene in children they will be able to take care of themselves,mates and me,relationship tips

नहाने की आदत

बच्चे अक्सर या तो नहाना बहुत पसंद करते हैं, या फिर बिलकुल भी नहीं। आप बच्चों में नहाने की आदत जरुर डालें। 4 साल की उम्र के बाद बच्चों को समझाएं कि रोज नहाना बच्चों के लिए क्यों जरूरी है। इसके अलावा नहाते समय शरीर के किन-किन अंगों की सफाई करनी जरूरी होती है। उन्हें ये भी बताएं कि ना नहाने से उन्हें बीमारी हो सकती है। ऐसे में आप बच्चों को खुद नहाने दें और उन्हें समय-समय पर तरीका भी बताते रहें।

नाखूनों की साफ सफाई

समय-समय पर बच्चों के नाखून ट्रिम करना और उनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नाखून में सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। इसलिए बच्चों को उन्हें साफ रखने का तरीका बताएं। उन्हें बताएं कि नाखून की समय-समय पर कटिंग करें। नहाते समय अपने नाखून की सफाई जरूर करें।

develop these habits related to personal hygiene in children they will be able to take care of themselves,mates and me,relationship tips

खाने की सफाई

बच्चों को फल सब्जियां धोकर रखने या खाने की आदत डालें। उन्हें सिखाएं कि अगर वे फल खाएं तो पहले उन्हें साफ जरूर कर लें। यह भी सिखाएं कि किन चीजों को धोना चाहिए और किनको नहीं। मसलन, सेव धोकर खाएं लेकिन केला नहीं।

स्लीपिंग हाइजीन

सोने से पहले पैर, हाथ, चेहरा अच्छी तरह से धोकर या नहाकर साफ कपड़े पहनकर सोने की आदत डालें। उन्हें साफ बिस्तर पर सोने की भी आदत डालें। बढ़ती उम्र के साथ उन्हें अपने बेड को क्लीन करना भी सिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती