न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की दर्दनाक मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर हादसे में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 लोगों की मौत हो गई। पायलट सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर थे। हादसे ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 2:27:10

 केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की दर्दनाक मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास स्थित पवित्र गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सुबह करीब 5:20 बजे एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस भयावह हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में राजस्थान की राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर इलाके के रहने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं।

सेना से सेवा निवृत्त होकर किया था एविएशन क्षेत्र में कदम

राजवीर सिंह चौहान का जीवन संघर्षों और समर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने 14 वर्षों तक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर सेवा दी और सेवानिवृत्ति के बाद नागरिक उड्डयन क्षेत्र में योगदान देना शुरू किया। वह देशभक्ति और सेवा की भावना से प्रेरित होकर जीवन भर राष्ट्र के लिए समर्पित रहे।

जुड़वां बच्चों के पिता, घर में खुशी का माहौल मातम में बदला

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, राजवीर सिंह कुछ महीने पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। उनके घर में हाल ही में खुशी का माहौल था, लेकिन यह हादसा उस खुशी को गहरे शोक में बदल गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु थे, जिनका यह आध्यात्मिक सफर उनकी अंतिम यात्रा बन गया।

पायलट को था 2000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव

राजवीर सिंह चौहान जयपुर के शास्त्री नगर में अपने माता-पिता, पत्नी और भाई के साथ रहते थे। उन्हें हेलीकॉप्टर उड़ाने का 2000 घंटे से अधिक का व्यावसायिक अनुभव था। सेना में वे कैप्टन रैंक पर एयरफोर्स में भी कार्यरत रहे थे। अक्टूबर 2024 में उन्होंने हेलीकॉप्टर एविएशन कंपनी ज्वाइन की थी।

हादसे से पहले मौसम की खराबी को लेकर दी थी चेतावनी

सूत्रों के अनुसार, क्रैश से पहले राजवीर सिंह की आगे उड़ रहे हेलीकॉप्टर के पायलट से बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने घने बादलों और खराब मौसम की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि शायद लौटना पड़े। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया और आगे के पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए DGCA को सूचित किया। फिलहाल इलाके में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

सीएम और नेताओं ने जताया गहरा दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा:

“केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया:

“केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।”

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी सोशल मीडिया पर लिखा:

“केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान जी का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है। ॐ शांति!”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?