न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा ने पिता, ससुर और पति को बताया हीरो, धनश्री ने कहा, रिश्ते से नहीं काम से है मेरी पहचान

मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच आज 15 जून...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 8:53:34

2 News : कियारा ने पिता, ससुर और पति को बताया हीरो, धनश्री ने कहा, रिश्ते से नहीं काम से है मेरी पहचान

मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच आज 15 जून को फादर्स डे पर कियारा ने खास पोस्ट शेयर की। पोस्ट में कियारा अपने पिता और ससुर पर प्यार लुटाती नजर आईं। साथ ही अपने पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग भी एक तस्वीर शेयर की। कियारा ने जो फोटो शेयर की, उनमें से एक में वे अपने पिता के गले लगती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो कियारा के बचपन की है। एक तस्वीर उन्होंने सिद्धार्थ और अपने ससुर की भी पोस्ट की है।

वहीं कियारा ने पति संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो केक काटती दिख रही हैं। केक पर ‘oh baby’ लिखा है। इस तस्वीर को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फोटो कियारा के बेबी शॉवर की हो सकती है। कियारा ने लिखा, “उस आदमी को, जिसने मुझे धैर्य, शक्ति और इतने प्यार से पाला, आप हमेशा मेरे पहले हीरो रहोगे...और शायद इकलौते शख्स जो आज भी पहली घंटी बजने पर मेरी कॉल का जवाब देता है। उस आदमी को, जिसने मेरे पति को पाला। उस आदमी को आकार देने के लिए धन्यवाद, जिसके साथ मैं जीवन बना सकती हूं। और मेरे पति को, जो पिता बनने वाले हैं।

मैं पहले से ही जानती हूं कि हमारा बच्चा सबसे भाग्यशाली है। मेरे जीवन में अविश्वसनीय पिताओं को हैप्पी फादर्स डे।” बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 28 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। दोनों जल्द ही पहले बच्चे के पेरेंट्स बनेंगे। उनकी शादी साल 2023 में जैसलमेर में हुई थी। इस बीच एक्टर संजय दत्त ने फादर्स डे पर अपने दिवंगत पिता एक्टर सुनील दत्त को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

संजय ने इंस्टाग्राम पर पिता की दो बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं। इसमें से एक तस्वीर ब्लैक एंड वाइट और दूसरी रंगीन है। इन तस्वीरों के साथ संजय ने कैप्शन में लिखा, “आप मेरे पहले हीरो थे। मेरे निरंतर मार्गदर्शक। हर तूफान में मेरा धैर्य। हर दिन आपकी याद आती है, पापा। हैप्पी फादर्स डे।” संजय की इस पोस्ट पर एक्टर अनिल कपूर ने काले दिल वाली इमोजी बनाई है।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल शादी के चार साल बाद हो चुके हैं अलग

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का इस साल की शुरुआत में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हो गया था। धनश्री ने अब एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। वे चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके काम से पहचानें न की किसी के साथ उनके रिश्तों से। धनश्री ने कहा कि हाल ही में मेरी मां का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो मेरी तारीफ करती नजर आई थीं। हम एक दुकान से बाहर आ रहे थे और मेरी मां ने दिल से मेरी मेहनत की तारीफ कर दी। ये कोई स्क्रिप्टेड या प्रमोशनल चीज नहीं थी।

मैं अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर ही रखती हूं। ताकि उन्हें किसी नेगेटिवीटी का सामना न करना पड़े। कुछ लोग उस पल को भी तोड़-मरोड़कर पेश करने लगे, लेकिन मैंने इस बात को अपने काम या परिवार पर हावी नहीं होने दिया। शुरुआत से ही जब मैं इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डांस वीडियो बनाती थी, तब से ही ऑनलाइन ट्रॉलिंग का सामना कर रही हूं। कुछ लोग कहते हैं कि मेरी पहचान एक रिश्ते की वजह से बनी है, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं पहले ही इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी थी।

मैं हर दिन खुद को बेहतर बनाने में लगी रहती हूं। जो लोग सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं, उन्हें जवाब देने का कोई मतलब नहीं। अगर आप पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देंगे, तो वही आपकी जिंदगी में आएंगी। तलाक से पहले और बाद में भी मेरा फोकस बस अपने काम पर रहा है। मेरे बारे में जो भी कहानियां बनाई जाती हैं, उनका असलियत से कोई लेना-देना नहीं होता। मैं जानती हूं कि मेरी परवरिश कैसी रही है, मेरे वैल्यूज क्या हैं और मैं कैसी इंसान हूं। मैं कभी दूसरों को नीचा दिखाने में यकीन नहीं रखती, क्योंकि उससे किसी को कोई फायदा नहीं होता। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि मैं अपनी गरिमा बनाए रखूं और आगे बढ़ती रहूं। मैं भगवान और यूनिवर्स की पावर में गहरा विश्वास रखती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी