न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुशाल का शिवांगी से ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर हटाई, अहमदाबाद हादसे को लेकर रीम ने ट्रॉलर्स को दिया जवाब

एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कुछ समय पहले एक साथ ‘बरसातें’ सीरियल में काम किया था। उनकी जोड़ी लोगों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 7:32:14

2 News : कुशाल का शिवांगी से ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर हटाई, अहमदाबाद हादसे को लेकर रीम ने ट्रॉलर्स को दिया जवाब

एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कुछ समय पहले एक साथ ‘बरसातें’ सीरियल में काम किया था। उनकी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई। वे ऑनस्क्रीन तो हिट थे ही, साथ ही ऑफ स्क्रीन भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें चलती रहीं। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से भी यही इशारा मिला कि दोनों लगातार नजदीक आ रहे हैं। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है उससे फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल कुशाल ने बताया कि उनका 5 महीने पहले ब्रेकअप हो चुका है। यह बताने के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

कुशाल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसे कुछ देर बाद ही हटा दिया गया। अपनी स्टोरी में कुशाल ने लिखा था, “जिनसे भी मैं प्यार करता हूं, मैं उन सभी लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी (जोशी) अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं, हां।” कुशाल ने भले ही स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन इसका स्क्रीनशॉट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को कुशाल की बात पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्टर को ट्रॉल करना शुरू कर दिया है और उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या वह कल रात नशे में था।”

एक अन्य यूजर ने कहा, “आप बहुत घटिया इंसान हैं..उनके नए शो के प्रीमियर से ठीक एक दिन पहले..आपने अपने ब्रेकअप की घोषणा करने का फैसला किया..आप पर शर्म आनी चाहिए..आप कितने असंवेदनशील हैं..सब लाइमलाइट के लिए??” एक दूसरे यूजर ने बोला, “किसी को दोष मत दो। हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या हुआ। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और शांति।” गौरतलब है कि कुशाल और शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। अब तक शिवांगी की तरफ से उनके और कुशल के रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि कुछ महीनों पहले शिवांगी ने रिलेशनशिप के बारे में संकेत दिया था।

kushal tandon,actor kushal tandon,shivangi joshi,actress shivangi joshi,kushal shivangi,barsatein serial,reem shaikh,actress reem shaikh,reem troll,ahmedabad plane crash

रीम शेख ने लिखा, मेरी बहन एयर इंडिया के प्लेन उड़ाती है…

अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इसके बाद एक्ट्रेस रीम शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें पैप्स उनसे उस हादसे के बारे में पूछ रहे होते हैं। हालांकि रीम उस पर कुछ भी रिएक्ट नहीं करती हैं। रीम का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, लोग उन्हें ये कहकर ट्रॉल करने लगे कि उन्हें देश में हुई इतनी बड़ी घटना की जानकारी तक नहीं है। अब रीम ने ट्रॉल्स को जवाब दिया है। रीम ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की।

उसमें रीम ने लिखा, “सबसे पहले, विमान दुर्घटना के बारे में ना जानने के लिए मुझे ट्रॉल करने वाले लोग, ऐसा करना बंद करें। मेरी बहन एयर इंडिया के प्लेन उड़ाती है। मेरी सगी बहन। जब क्रैश हुआ, तो मुझे सबसे पहले पता चला। मैंने अपनी बहन को रोते हुए देखा, घर पर बैठे हुए, अपने साथियों के दुख में रोते हुए। ये मेरे लिए सिर्फ हेडलाइन नहीं है, ये बहुत ज्यादा पर्सनल है। पैप ने मुझसे कहा था कि कल के बारे में कुछ बोलो, उन्होंने ये नहीं कहा था कि प्लेन क्रैश के बारे में कुछ बोलें। बुरा लगता है कि इतनी जल्दी लोग धारणाएं बना लेते हैं।

अगर मैं खोई हुई लग रही थी तो वो इसलिए नहीं कि मुझे घटना के बारे में कुछ पता नहीं था। ऐसा इसलिए था क्योंकि उस घटना के बारे में मुझसे सीधा सवाल नहीं पूछा गया था और मैं बिना पूछे इतने गंभीर मुद्दे पर नहीं बोलूंगी। इस क्षति ने मुझे इस तरह झकझोर दिया है कि मैं उसे बयां भी नहीं कर सकती। मेरी बहन इन लोगों के साथ काम करती है। मैंने उसे इन लोगों के लिए रोते देखा है। कैमरे पर एक छोटा सा क्षण देखकर प्लीज किसी के दिल को जज मत करिए। बता दें रीम इन दिनों कॉमेडी कुकिंग शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी