न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण से अपने जन्म के बारे में सवाल पूछने लगे हैं बच्चे, फादर्स डे पर वामिका ने ऐसे किया विराट को विश

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने आज रविवार (15 जून) को फादर्स डे के मौके पर अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के साथ अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 8:15:48

2 News : करण से अपने जन्म के बारे में सवाल पूछने लगे हैं बच्चे, फादर्स डे पर वामिका ने ऐसे किया विराट को विश

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने आज रविवार (15 जून) को फादर्स डे के मौके पर अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के साथ अपनी पैरेंटिंग जर्नी को साझा किया है। करण साल 2017 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। करण ने अपने नए पॉडकास्ट ‘लाइव योर बेस्ट लाइफ विद करण जौहर’ के लेटेस्ट एपिसोड में खुलकर बताया कि उनके बच्चे अब अपने जन्म के बारे में सवाल पूछने लगे हैं। करण ने यह भी कहा कि सिंगल डैड के तौर पर बच्चों की परवरिश आसान नहीं थी, लेकिन उनके बच्चों को मां के प्यार की कमी कभी नहीं हुई। ऑडिबल पर शुरू हुए अपने पॉडकास्ट के चौथे एपिसोड में करण ने एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ बातचीत की।

करण ने बताया कि उनके 8 साल के जुड़वां बच्चे यश और रूही अब सवाल पूछने लगे हैं कि वे इस दुनिया में कैसे आए। करण ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैंने अब तक उन्हें कविता की तरह जवाब दिया है, ‘तुम दादा के दिल से आए हो।’ लेकिन जल्द ही मुझे उनके साथ इस बारे में खुलकर बात करनी होगी। रूही और यश को अपनी मां (हीरू जौहर) के साथ पालना मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला है लेकिन यह आसान नहीं था। मेरे बच्चों को मां के प्यार की कमी नहीं है।

उनकी दादी और मेरे करीबी दोस्त जैसे काजल आनंद, श्वेता बच्चन, गौरी खान, फराह खान और नेहा धूपिया उनके लिए हमेशा मौजूद हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, “कुछ फैसले आवेग में लिए जाते हैं और कुछ सोच-समझकर। कुछ फैसले सिर्फ आशीर्वाद से लिए जाते हैं। मैंने सिंगल फादर बनने का भी फैसला किया, जो मेरे लिए बहुत सही फैसला था। मेरा मानना है कि हर माता-पिता की यात्रा अनोखी होती है। बच्चों की परवरिश के लिए कोई नियम नहीं होते, बस रिश्ते में बहुत प्यार होना चाहिए।”

करण ने दिवंगत पिता फिल्ममेकर यश जौहर के साथ भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों किसी फिल्म के सेट पर बैठे हुए हैं। इसके साथ ही करण ने कैप्शन में लिखा, “आपने दिल और आत्मा से फिल्में बनाईं। आपने अपनी जिंदगी को और जिया और मुझे सिखाया कि अच्छी कहानी कैसे आपके अच्छे दिमाग से शुरू होती है। मैं अपनी भावनाओं को बड़े पर्दे पर दिखा पाया, आपने मुझे हिम्मत दी, इसके लिए शुक्रिया।” करण की डायरेक्टर के रूप में पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वामिका द्वारा अपने पापा के लिए लिखा हुआ नोट

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी मजबूत बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हर खास मौके पर अनुष्का पति का पूरा साथ देती नजर आती हैं। आज फादर्स डे पर अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका की ओर से विराट को समर्पित एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की। वामिका ने एक दिल से लिखा हुआ नोट भेंट किया, जिसे अनुष्का ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस नोट में वामिका ने लिखा, “वो मेरे भाई जैसे लगते हैं। वो बहुत मजेदार हैं और मुझे खूब गुदगुदी करते हैं।

मैं उनके साथ मेकअप खेलने का मजा लेती हूं। मैं उनसे बहुत सारा प्यार करती हूं और वो मुझे उतना प्यार करते हैं जितना कोई दोनों हाथ फैलाकर दिखा सके।” नोट के अंत में वामिका ने ‘हैप्पी फादर्स डे’ लिखकर अपने पापा को शुभकामनाएं दीं, एक दिल का चित्र बनाया और नीचे अपना नाम लिखा। उल्लेखनीय है कि विराट ने इसी महीने 3 जून को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी चूमी थी। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने आईपीएल-18 का खिताब जीता।

विराट ने पिछले दिनों ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। विराट और अनुष्का ने अभी तक अपने दोनों बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। हालांकि वे उनकी झलकियां जरूर दिखाते हैं। विराट-अनुष्का की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। वामिका का जन्म जनवरी 2021 और अकाय का फरवरी 2024 में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी