न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांतारा चैप्टर 1 के सेट पर हादसों की बारिश, अब पलटी नाव, ऋषभ शेट्टी और 30 लोग बाल-बाल बचे, पहले मरे चुके 3 कलाकार

कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग शुरू होते ही एक के बाद एक हादसे सामने आ रहे हैं। अब फिल्म के सेट पर एक और बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी समेत करीब 30 लोग शामिल थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 5:05:32

कांतारा चैप्टर 1 के सेट पर हादसों की बारिश, अब पलटी नाव, ऋषभ शेट्टी और 30 लोग बाल-बाल बचे, पहले मरे चुके 3 कलाकार

कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग शुरू होते ही एक के बाद एक हादसे सामने आ रहे हैं। अब फिल्म के सेट पर एक और बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी समेत करीब 30 लोग शामिल थे।

नाव पलटने से मचा हड़कंप

शिवमोगा ज़िले के मणि जलाशय क्षेत्र में फिल्म की एक महत्वपूर्ण शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान एक नाव, जिसमें ऋषभ शेट्टी और अन्य सहयोगी सवार थे, अचानक असंतुलित होकर पलट गई। यह घटना जलाशय के एक उथले हिस्से में हुई, जिससे बड़ी जनहानि होते-होते टल गई। नाव पर सवार सभी लोग पानी में गिर पड़े, लेकिन राहत की बात यह रही कि वे सभी सुरक्षित तैरकर किनारे तक पहुंच गए।

महंगे कैमरे और उपकरण डूबे

हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, मगर माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल हो रहे कीमती कैमरे और अन्य तकनीकी उपकरण पानी में डूब गए। इन उपकरणों की कीमत और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह पहला मौका नहीं है जब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई हादसा हुआ हो। इससे पहले फिल्म के तीन कलाकारों की मौत भी हो चुकी है। कुछ हफ्ते पहले ही अभिनेता और कॉमेडियन राकेश पुजारी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वे एक शादी समारोह में गए हुए थे।

इसी तरह केरल के मिमिक्री कलाकार कालाभवन नीजू की भी मृत्यु हुई थी। शूटिंग के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा, एक जूनियर आर्टिस्ट एम.एफ. कपिल की सौपर्णिका नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों के साथ विवाद

साल की शुरुआत में ही यह फिल्म तब विवादों में आ गई थी जब स्थानीय लोगों ने फिल्म यूनिट पर जंगलों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। पर्यावरणीय चिंता के चलते शूटिंग रुकने की नौबत आ गई थी। इसके अलावा, एक बस दुर्घटना में छह जूनियर कलाकार घायल भी हुए थे, जो सेट की ओर जा रहे थे।

सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार हो रहे हादसों ने शूटिंग यूनिट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाव दुर्घटना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

फिल्म की रिलीज़ पर असर

‘कांतारा: चैप्टर 1’ इसी साल अक्टूबर में रिलीज़ के लिए निर्धारित है, लेकिन घटनाओं की यह शृंखला फिल्म की समयसीमा और प्रोडक्शन पर असर डाल सकती है। हालांकि, निर्माता टीम ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी