न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन हादसा: डीएनए से 90 शवों की पहचान, 33 परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अब तक 90 शवों की डीएनए से पहचान हो चुकी है और 33 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। राहत कार्य जारी है और अधिकारियों द्वारा सभी परिजनों से संपर्क किया जा चुका है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 12:10:36

अहमदाबाद प्लेन हादसा: डीएनए से 90 शवों की पहचान, 33 परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दर्दनाक दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद अधिकारियों द्वारा साझा की गई ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक डीएनए टेस्ट के जरिए कुल 90 मृतकों की पहचान हो चुकी है, और उनमें से 33 शवों को पूरी प्रक्रिया के पालन के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इन 33 शवों में से शनिवार को 4 शव और रविवार को 29 शव अंतिम क्रियाक्रम के लिए परिजनों को सौंपे गए। जैसे-जैसे डीएनए सैंपल रिपोर्ट परिजनों के साथ मैच हो रही है, वैसे-वैसे स्थानीय प्रशासन परिजनों को फोन कर जानकारी दे रहा है और समुचित सहयोग कर रहा है।

शवों की पहचान बनी चुनौती


शवों को परिजन अपने घर सहज और सुरक्षित रूप से ले जा सकें, इसके लिए एंबुलेंस के साथ एस्कॉर्ट व्हीकल की व्यवस्था की गई है। साथ ही, शवों के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र, डीएनए रिपोर्ट और अन्य ज़रूरी दस्तावेजों का पैकेट भी सौंपा जा रहा है, जिससे परिजनों को सरकारी प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो। बता दें कि 12 जून को हुई इस भीषण त्रासदी में कई शव इस कदर जलकर या क्षतिग्रस्त हो गए थे कि उनकी पहचान करना अत्यंत कठिन था, जिसके चलते प्रशासन ने डीएनए टेस्टिंग की मदद ली।

विमान में कुल 241 लोग सवार थे, 297 की मौत की पुष्टि

12 जून को दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद AI171 फ्लाइट, जो एक बोइंग 787-8 थी, मेघानीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में तेज गति और तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस भयावह हादसे में केवल एक 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ही जीवित बच पाया, बाकी सभी की मौत की पुष्टि की गई है। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में मौजूद कई स्थानीय लोग, जिनमें पाँच एमबीबीएस छात्र भी शामिल थे, भी इस हादसे का शिकार हो गए। अब तक कुल 297 मौतों की पुष्टि की जा चुकी है।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी


यह हादसा गुरुवार को हुआ था, और उसके बाद से ही स्थानीय पुलिस, NDRF और मेडिकल टीमों की मदद से राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाकी शवों की पहचान के लिए डीएनए मिलान का काम तेजी से जारी है, और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में अन्य शवों को भी परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

राहत आयुक्त का आधिकारिक बयान

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी, "मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित विभाग परिजनों को हैंडओवर की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूरा कर रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं और सभी संबंधित दस्तावेज भी परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। बीमा क्लेम की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने 22 विशेष टीमें तैनात की हैं। 230 यात्रियों के सभी परिजनों से संपर्क हो गया है। केवल तीन यात्रियों के परिवार विदेश में हैं, जो कल तक भारत पहुंच जाएंगे।"

अस्पताल परिसर में 7 आईपीएस अधिकारी तैनात

इस त्रासदी के मद्देनज़र अस्पताल परिसर में 24 घंटे निगरानी बनाए रखने के लिए 7 आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयपाल जी ने बताया कि पुलिस दिन-रात निगरानी रख रही है ताकि परिजनों और मरीजों को कोई असुविधा न हो।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का बयान

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रजनीश पटेल ने बताया, "अहमदाबाद दुर्घटना में आई डेड बॉडी में से 90 का डीएनए सफलतापूर्वक मैच हो चुका है और सभी परिवारों को सूचना दे दी गई है। हर बॉडी के साथ एक विशेष टीम लगाई गई है जो शव को घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। अभी अस्पताल में 13 लोग भर्ती हैं, जबकि बाकी सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी