न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ में भयानक सड़क हादसा: टोल प्लाज़ा के पास ट्रक-कार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नगराना टोल प्लाजा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद इलाके में मचा हड़कंप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 4:53:28

हनुमानगढ़ में भयानक सड़क हादसा: टोल प्लाज़ा के पास ट्रक-कार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना नगराना टोल प्लाजा के पास उस समय हुई जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की ज़बरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के नीचे दब गई

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संगरिया थाने की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और रात के अंधेरे में चलाया गया राहत और बचाव अभियान। भारी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसी कार से तीनों युवकों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में संगरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

तीनों की मौके पर ही मौत की पुष्टि, गांव में छाया मातम

दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए तुरंत संगरिया सीओ करण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा दी गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पुनीत, कृष्ण और दयाराम के रूप में हुई है। तीनों युवक स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, शुरू हुई जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये युवक किस दिशा से आ रहे थे और ट्रक चालक मौके से फरार कैसे हुआ। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?