न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नासिक में दिल दहलाने वाली वारदात: पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, शव के टुकड़े कर घर के पास नाले में छुपाया

महाराष्ट्र के नासिक जिले से सामने आई खौफनाक वारदात में एक महिला ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर घर के पास नाले में दफना दिया। पुलिस जांच के बाद खुला सनसनीखेज राज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 12:19:33

नासिक में दिल दहलाने वाली वारदात: पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, शव के टुकड़े कर घर के पास नाले में छुपाया

जब से मेरठ में पति को ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने का सनसनीखेज मामला और शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या की खबर सामने आई है, तब से एक सवाल पूरे देश में बार-बार गूंज रहा है—आखिर देश से कितनी 'सोनम' निकलेंगी? क्योंकि लगातार ऐसी खबरें देश के कोने-कोने से सामने आ रही हैं, जो रिश्तों को शर्मसार करती हैं।

अब महाराष्ट्र के नासिक जिले से जो रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, उसने तो ‘दृश्यम’, ‘रात अकेली है’ जैसी थ्रिलर फिल्मों को भी मात दे दी है। यहां एक पत्नी ने न केवल अपने पति की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, बल्कि शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बेहद सोच-समझकर प्लान तैयार किया और पूरे गांव व परिवार को दो महीने तक अंधेरे में रखा।

सुरगाना तहसील के मालगोंडा गांव में हुआ यह खौफनाक अपराध

यह चौंकाने वाली घटना सुरगाना तहसील के मालगोंडा गांव की है, जहां की निवासी प्रभा ठाकरे ने 14 अप्रैल को अपने पति यशवंत ठाकरे की गहरी नींद में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद प्रभा ने शव को घर के बाहर एक नाले के पास खुद गड्ढा खोदकर दफना दिया, और इसके बाद उसने परिवार और समाज को झूठ की जाल में उलझाकर सच से दूर बनाए रखा।

झूठ की कहानी गढ़ी गई, लेकिन शक ने खोला राज

जब यशवंत के माता-पिता ने बेटे के बारे में जानकारी मांगी तो प्रभा ने जवाब दिया—“वो तो गुजरात में काम पर गया है।” लेकिन जब उन्होंने यशवंत के दोस्तों और रिश्तेदारों से जानकारी लेनी शुरू की और कोई भी सुराग नहीं मिला, तब उनके संदेह ने शक का रूप ले लिया। इसके बाद उन्होंने इस गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस जांच में टूटा झूठ, उगला पूरा सच

जांच के दौरान जब पुलिस ने प्रभा से सख्ती से पूछताछ की, तो शुरुआत में उसने सब कुछ सिरे से नकार दिया। लेकिन जब पुलिस ने इलाके का नक्शा, मोबाइल लोकेशन और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी उसके सामने रखी, तब प्रभा टूट गई और कबूल कर लिया—“हां, मैंने ही मारा… मैं रोज-रोज की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी।”

पूरी प्लानिंग से की गई थी हत्या – पुलिस अधिकारी का बयान

ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख बालासाहेब पाटिल के मुताबिक, हत्या के बाद प्रभा ने पूरे घटनाक्रम को छुपाने और साक्ष्य मिटाने की विस्तृत योजना बनाई थी। उसने खुद गड्ढा खोदा, शव को उसमें दबाया, और दो महीने तक किसी को शक नहीं होने दिया। उन्होंने कहा—“जगह भी सोच-समझकर चुनी थी ताकि किसी को कोई आहट तक न मिले।”

एक ही कहानी, बदलते चेहरे

इस घटना ने साफ कर दिया है कि अब फिल्मी कहानियां केवल परदे तक सीमित नहीं रह गई हैं। मेरठ, शिलांग और अब नासिक—हर जगह एक जैसी कहानी, बस चेहरे अलग-अलग हैं। लेकिन मूल सवाल अब भी वहीं खड़ा है—आखिर देश में कितनी 'सोनम' निकलेंगी? यह घटना समाज के उस हिस्से को झकझोर देती है जहां रिश्तों में हिंसा, डर और अंततः हत्या तक की नौबत आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत