न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केदारनाथ के पास गौरीकुंड के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के दौरान आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी 7 सवारों की मौत की आशंका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 8:38:49

केदारनाथ के पास गौरीकुंड के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड के पवित्र धाम केदारनाथ के लिए उड़ान भरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर, जो श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम यात्रा के दौरान सेवा दे रहा था, गौरीकुंड-सोनप्रयाग के दुर्गम जंगलों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया और रेस्क्यू टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और कम दृश्यता इस दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है। इस हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। खबर है कि इस हादसे में सभी की मौत हो चुकी हैं। यह हादसा इतनी ऊंचाई पर हुआ कि रेस्क्यू टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जो सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है और उसमें 6 लोग सवार थे। आधिकारिक जानकारी आने का अभी भी इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर आर्यन एविएशन का यह हेलिकॉप्टर 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया, जिस वजह से पायलट को मजबूरी में अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन लैंडिंग असफल रही और हेलिकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?