न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर की जानी है भर्ती, इस दिन से भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली चयन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 6:25:19

RRB : जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर की जानी है भर्ती, इस दिन से भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली चयन प्रक्रिया की संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से रोजगार समाचार में प्रकाशित विकेंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) सं.03/2024 के अनुसार जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुप्रींटेंडेंट, केमिकल एण्ड मेटलर्जीकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) और मेटलर्जीकल सुपरवाइजर (रिसर्च) के कुल 7951 पदों पर भर्ती की जानी है। भारतीय रेल में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार RRB द्वारा 30 जुलाई से शुरू की जाने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 29 अगस्त निर्धारित की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

आरआरबी जूनियर इंजीनियर (JE) - 7346
धातुकर्म पर्यवेक्षक/शोधकर्ता - 12
डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) - 398
केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) - 150
रासायनिक पर्यवेक्षक/शोधकर्ता - 05

ये है शैक्षणिक योग्यता

सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में इंजीनियरिंग/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस प्रमुख भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इसके लिए विभिन्न आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करते रहें।

ये है आवेदन शुल्क

RRB ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए 500 रुपए शुल्क लिए जाने की घोषणा की है। हालांकि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, सभी महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए ही है। सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि वे चयन प्रक्रिया के पहले चरण में सम्मिलित होते हैं तो परीक्षा शुल्क बैंक की फीस को कम करके वापस कर दिया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए चयन तीन चरणों की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें दो चरणों में स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र से संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से संबंधित एप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवार को भर्ती अधिसूचना के विवरणों को ध्यान से पढ़ लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?