न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थानी आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं गट्टे की सब्जी, जानें बनाने का तरीका #Recipe

अगर आप घर पर राजस्थानी व्यंजन बनाने की तैयारी करने जा रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं गट्टे की सब्जी बनाने की रेसिपी। घी और सुगंधित मसालों से भरपूर इस सब्जी का स्वाद हर कोई पसंद करेगा। इसे बनाने में आपको करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद आपको काफी पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sept 2022 6:27:47

राजस्थानी आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं गट्टे की सब्जी, जानें बनाने का तरीका #Recipe

जब भी कभी खानपान के लिए पारंपरिक भोजन की बात की जाती हैं तो राजस्थान का नाम जरूर सामने आता हैं। अगर आप घर पर राजस्थानी व्यंजन बनाने की तैयारी करने जा रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं गट्टे की सब्जी बनाने की रेसिपी। घी और सुगंधित मसालों से भरपूर इस सब्जी का स्वाद हर कोई पसंद करेगा। इसे बनाने में आपको करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद आपको काफी पसंद आएगा। राजस्थानी आहार के तौर पर गट्टे की सब्जी बेहतरीन ऑप्शन बनती हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 200 ग्राम बेसन
- 2 चम्मच रिफाइंड ऑयल
- 20 ग्राम अदरक
- 2 चुटकी हींग
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच पिसी हुई हल्दी
- 2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 200 ग्राम दही
- 2 बड़े चम्मच घी
- 2 चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 चम्मच जीरा
- 4 हरी मिर्च
- आवश्यकता अनुसार काली मिर्च
- 1 चम्मच धनिया पाउडर

gatte ki sabzi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लें। उसमें बेसन, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक चुटकी हींग मिलाएं। इसके बाद इसमें ढाई बड़े चम्मच घी डालें। इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालें। अब हथेली पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण का आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद आटे को बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को बेलनाकार साइज में बेलना शुरू करें।

कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और उसमें पानी गर्म करें। इसमें उबाल आने दें और इसमें बेसन के बनाए हुए रोल डालें। रोल्स को हल्का और मुलायम होने तक पकाएं। इसी तरह से सभी बचे हुए रोल को पका लें और फिर बर्नर को बंद कर दें। इन्हें हल्का ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लीजिए।

अब एक दूसरी कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और उसमें काली राई डालें। उन्हें चटकने तक भूनें। फिर जीरा डालें और उन्हें भूनें। इसके बाद तेल में हींग डालकर कुछ सेकेंड तक पकाएं। इस बीच अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को कढ़ाई में डालिए। फिर कढ़ाई में बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर और बचा हुआ हल्दी पाउडर डाल दीजिये। अदरक-लहसुन के पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि उसकी महक न चली जाए। इसके बाद कढ़ाई में गरम मसाला, धनियां पाउडर और स्वादानुसार नमक डालिये। कढ़ाई में एक कप पानी डालिये और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला दीजिये।

इस बीच दही को नरम होने तक फेंटें। कढ़ाई में दही डालिये और मसाले को दही में मिलाने के लिये चमचे से चला दीजिये। सुनिश्चित करें कि ग्रेवी पतली हो और लगभग 6-7 मिनट तक पकाएं। बेसन के रोल को छोटे टुकड़ों में काट लें। जब ग्रेवी की सतह पर तेल के धब्बे दिखाई देने लगे तो इसमें सारे कटे हुए रोल डाल कर कुछ देर पकाएं। इसे उबाल लें और आंच को कम कर दें। रोल्स को ग्रेवी में 5-10 मिनट के लिए पकने दें। अब गट्टे की सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती या चावल के साथ परोसिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी