न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवा उपमा : पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश का नाश्ते में उठाएं लुत्फ, बड़ों के साथ बच्चे भी करते हैं पसंद #Recipe

नाश्ते में कई लोग रोजाना अलग-अलग तरह की डिश का मजा लेना पसंद करते हैं। उन्हें एक ही एक जैसी चीजों से बोरियत महसूस होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 5:20:58

रवा उपमा : पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश का नाश्ते में उठाएं लुत्फ, बड़ों के साथ बच्चे भी करते हैं पसंद #Recipe

नाश्ते में कई लोग रोजाना अलग-अलग तरह की डिश का मजा लेना पसंद करते हैं। उन्हें एक ही एक जैसी चीजों से बोरियत महसूस होने लगती है। आज हम ऐसे ही लोगों के लिए रवा उपमा के रूप में एक बेहतरीन चोइस लेकर आए हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है, जिससे हमारे पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने के बाद जल्दी से भूख नहीं लगती और हम लंबे समय तक एनर्जेटिक बने रहते हैं। इसे बड़ों के साथ बच्चे भी काफी पसंद करते हैं। बिजी शेड्यूल के बीच आप इसे बच्चों के टिफिन के लिए भी चुन सकते हैं। यह बनाना काफी आसान है और कम वक्त में ही तैयार हो जाता है। इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।

rava upma,rava upma ingredients,rava upma recipe,rava upma breakfast,rava upma tasty,rava upma healthy,rava upma delicious,rava upma children,sooji upma,semolina upma

सामग्री (Ingredients)

रवा (सूजी) – 1 कप
चना दाल – 1 टी स्पून
उड़द दाल – 1 टी स्पून
चना दाल – 1 टी स्पून
प्याज कटा – 1
टमाटर कटा – 1
अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून
गाजर कटी – 3 टेबल स्पून
हरी मटर – 2 टेबल स्पून
शिमला मिर्च कटी – 3 टेबल स्पून
फ्राइड काजू – 7-8
कढ़ी पत्ते – 1/4 कप
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
नींबू – 1/2
देसी घी – 1 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

rava upma,rava upma ingredients,rava upma recipe,rava upma breakfast,rava upma tasty,rava upma healthy,rava upma delicious,rava upma children,sooji upma,semolina upma

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। अब एक मोटे तले वाली कड़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम करें।
- घी पिघलने के बाद उसमें सूजी डालकर कुछ देर तक भूनें। सूजी को हल्का भूरा होने में 3-4 मिनट का वक्त लगेगा।
- इस दौरान सूजी को चम्मच की मदद से चलाते रहें। सूजी सिकने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें राई डालें।
- जब राई चटकने लगे तो उसमें हींग, कढ़ी पत्ते, उड़द दाल, चना दाल डालकर सभी को भूनें। दाल का रंग हल्का भूरा होने तक इन्हें भून लें।
- इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस अदरक डालकर मिक्स करें। प्याज जब तक हल्का गुलाबी न हो जाए तब तक भून लें।
- फिर इस मिश्रण में कटी गाजर, मटर दाने, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकने दें।
- इन सामग्रियों को 2-3 मिनट तक अच्छे से पकाएं और फिर मिश्रण में डेढ़ कप पानी डाल दें और उबलने के लिए छोड़े दें।
- जब पानी उबलने लगे तो उसमें भुनी हुई सूजी डाले और ऊपर से आधा नींबू निचोड़ दें। चम्मच की मदद से सूजी को अच्छी तरह से मिला दें और चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद कड़ाही को ढंक दें और उपमा को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में उपमा चम्मच से चलाते भी रहें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और उपमा को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे वह सेट हो सके। तैयार है सूजी उपमा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म