न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी इन चीजों को कबाड़ समझ फेंक तो नहीं देते, जानें इन्हें रीयूज़ करने के तरीके

अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर उसे एक नये रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को रिसायक्लिंग कहते है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर पड़ी किन चीजों को आप नए तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 5:04:15

कहीं आप भी इन चीजों को कबाड़ समझ फेंक तो नहीं देते, जानें इन्हें रीयूज़ करने के तरीके

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी घर में कुछ चीजें अनुपयोगी या बेकार हो जाती हैं तो उन्हें कबाड़ में फेंक दिया जाता हैं या कबाड़ी वाले को बेच दिया जाता हैं। घर में जमा होकर ये चीजें कचरा जमा करती हैं। लेकिन अपना नजरिया बदला जाए तो कबाड़ हो चुकी ये चीजें बहुत काम की हैं जिनका नए तरीके से इस्तेमाल (Reuse) किया जा सकता हैं। अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर उसे एक नये रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को रिसायक्लिंग कहते है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर पड़ी किन चीजों को आप नए तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

tips to reuse these items,household tips

कंप्यूटर में लगने वाली सी डी

सीडी को रंग करिए, लगभग 5-6 सी डी को धागे की मदद से अलग -अलग लम्बाई से बांधिये। छोटे से गोल आकार के पुठ्ठे में थोड़ी -थोड़ी दूरी पर छेद करिये। एक आवाज करने वाले पाइप को भी एक धागे की मदद से बांधिए। अब इन सभी धागों को इन छेदो में डालिए और एक साथ बांध दीजिये, इसे अपनी खिड़की में टांगिये। इस तरह आवाज करने वाली झालर बन जाएगी।

फ्यूज बल्ब

जब भी घर में बल्ब फ्यूज हो जाता है तो हम उसे बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इनसे खूबसूरत ऑयल लैम्प, हैंगिंग प्लांटर आदि बना सकते हैं। यही नहीं, इन बल्ब में छोटे-छोटे दिवाली लाइट्स को डालकर डेकोरेटर भी बना सकते हैं। इस तरह यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।

एग कार्टन

एग कार्टन में अगर आप अंडे खरीदते हैं तो इसे घर लाकर हम फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप एग कार्टन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि इसे जलाने से मच्छर और कीड़े मकोड़ों को भगाया जा सकता है। यही नहीं, इसे पेंट कर आप सुंदर वॉल हैंगिंग भी बना सकते हैं। यही नहीं, इसकी मदद से आप पक्षियों के लिए दाना रखने की जगह भी बना सकते हैं। इसे गीलाकर आप प्लांटिंग में भी काम ला सकते हैं।

tips to reuse these items,household tips

प्लास्टिक की बोतल

घर में हर कुछ दिनों में प्लास्टिक की बोतलें जमा हो जाती हैं जिन्हें हम या तो बाहर फेंक देते हैं या कबाड़ी को बेचे देते हैं। लेकिन अगर आपको बताएं कि आप इनसे खूबसूरत आर्गेनाइजर बना सकते हैं या डेकोरेटर बना सकते हैं तो इससे आपको रूम तो समेटा हुआ लगेगा ही, छोटी-बड़ी चीजों को बेहद आसानी से रखने में भी आपको मदद मिलेगी। प्लास्टिक की बोतलों से आभूषण रखने का स्टैंड भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए कुछ बोतलों के नीचे के भाग को काट कर, इनमें बीचों बीच में छेद करिये। एक लकड़ी या पाइप को इन छेदों में डालिए और थोड़ी – थोड़ी दूरी में इसे चिपका दीजिये। अब इस लकड़ी या पाइप को खड़ा करके एक गोल प्लाई के टुकड़े में चिपकाइए। इस तरह स्टैंड तैयार हो जायेगा।

टूथब्रश

अगर आप टूथब्रश को हर तीन महीने में बदलते हैं तो इन्हें फेंकने की बजाय आप इन्हें क्लीनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूथब्रश घर की क्लीनिंग में आपके काफी काम आ सकता है। खासतौर पर छोटी-छोटी चीजों जैसे कीबोर्ड, ज्वैलरी, सिंक, बेसिन आदि जहां पर बड़ी चीजों से सफाई करना मुमकिन नहीं होता, आप वहां पर भी टूथब्रश की मदद से बेहद आसानी से क्लीनिंग कर सकते हैं।

पुराने अखबार

वैसे तो हम अखबारों को एक दिन के बाद ही पुराना मान लेते हैं लेकिन आप इसका इस्तेमाल कई चीजों के लिए कर सकते हैं। अखबार को आप किचन सेल्फ पर मैट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, मिरर की सफाई कर सकते हैं, पैकिंग करने तक में इसे आप बेहद आसानी से काम ला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत