न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : फूलों से बनाए होली के रंग, जानें किस तरह

ऐसे में आप घर पर ही फूलों की मदद से रंग तैयार कर सकते हैं जिनमें कोई केमिकल नहीं होता हैं और इनकी खुशबु सभी का मन मोह लेती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको फूलों से होली के रंग बनाने के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 1:08:18

Holi 2022 : फूलों से बनाए होली के रंग, जानें किस तरह

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को हर साल होली का पावन पर्व मनाया जाता हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता हैं। होलिका दहन के अगले दिन धुलंडी पर देशभर में रंगों की होली खेली जाती हैं। दश के कई हिस्सों में तो यह शुरू भी हो गई हैं। होली के दिन विभिन्न प्रकार के रंग देखने को मिलते हैं। होली के दिन हर कोई विभिन्न प्रकार के रंगों में रंग जाता है। होली की मस्ती के बीच कई लोग अपने चेहरे पर रंग लगवाने से हिचकिचाते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले रंग में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही फूलों की मदद से रंग तैयार कर सकते हैं जिनमें कोई केमिकल नहीं होता हैं और इनकी खुशबु सभी का मन मोह लेती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको फूलों से होली के रंग बनाने के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं।

diy holi colors from flowers,household tips

टेसू के फूलों से बनाएं केसरिया रंग

केसरिया रंग बनाने के लिए टेसू के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। टेसू के फूल मसल पर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का प्रयोग आप होली खेलने के लिए कर सकते हैं।लिक्विड केसरिया रंग बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसे उबाल लें और गैस बंद कर दें। अब इस टेसू के फूलों और केसरी पराग को काली डंडी से अलग कर लें।अब इनको उबलते हुए पानी में डालकर थोड़ी देर पकाएं और समय-समय पर डंडी से चलाते रहें।अब चूल्हा बंद कर दें और एक मलमल का कपड़ा लेकर इस मिक्सचर को छान लें।केसरिया रंग तैयार है इसको पिकचारी में भरकर या फिर पानी की बाल्टी में घोलकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

लैवेंडर के फूलों से बनाएं रॉयल पर्पल कलर

होली का बोल्ड पर्पल रंग का गुलाल घर पर लैवेंडर के फूलों की मदद से आसानी बनाया जा सकता है। इस कलर से आपकी स्किन पर एलर्जी भी नहीं होगी साथ ही आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम भी नजर आएगी। इसे आप अधिक समय तक अपने चेहरे पर भी लगा रहने दे सकते हैं और इसके बाद यह आसानी से चेहरे पर से रिमूव भी हो जाएगा। एक शाही बैंगनी रंग बनाने के लिए बस कुछ लैवेंडर को सुखाएं और पाउडर ब

diy holi colors from flowers,household tips

हिबिस्कस फूलों से बनाएं लाल रंग

सूखे हुए लाल हिबिस्कस फूलों का उपयोग करके लाल रंग तैयार किया जा सकता है। हिबिस्कस और चायना रोज को पीसकर पाउडर बना लें। इसके स्थान पर लाल चंदन का भी उपयोग कर सकते हैं। लाल गुलाल बनाने के लिए आप चावल के आटे की समान मात्रा इसमें मिला सकते हैं। अगर आपको गीला लाल रंग ज्यादा पसंद तो अनार के छिलकों को उबालकर गीला रंग भी तैयार कर सकते हैं।

गुलमोहर या जकरन्दा के फूलों से बनाएं नीला रंग

अगर आप घर पर नीला रंग भी बना सकती है। इस कलर को बनाने के लिए आप नीली गुलमोहर के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि यह उन फूलों में से एक है, जो आपको एक प्राकृतिक नीला रंग दे सकता है। इसके अलावा दूसरा तरीका हैं जकरन्दा के फूलों को लेकर उनकी पंखुड़ियां अलग कर ले और उन्हें छांव में सुखा लें। जब अच्छी तरह सूख जाएं तो उसको बारीक पीस लें जिससे कि पाउडर बन जाए। होली खेलने के लिए नीला रंग तैयार है। आप गीला रंग भी तैयार कर सकते हैं उसके लिए आपको फूलों को पानी में डालकर उबालना होगा और थोड़ी देर फूलों को पानी में ऐसे ही पड़े रहने दें। जब आप इसको छानेंगें तोखूबसूरत गीला नीला रंग तैयार हो जाएगा।

गेंदे के फूलों से बनाएं पीला रंग

पीला रंग बनाने के लिए गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गेंदे के फूलों को छांव में अच्छी तरह से सुखा लें और फिर उनका पाउडर बना लें। गेंदे का सूखा रंग तैयार है। इसी प्रकार पीला लिक्विड रंग बनाने के लिए लगभग 50 गेंदे के फूल लेकर उन्हें 2 लीटर पानी के अंदर डालकर अच्छी तरह से उबाल लें और उसके बाद रात भर छोड़ दें।सुबह इस मिश्रण को छान लें के लिए खूबसूरत पीला गीला रंग तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत