न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड के चमोली जिले में है रंग बदलने वाली फूलों की घाटी, यहां लक्ष्मण के लिए संजीवनी लेने आये थे हनुमान

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी को देखने हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। यह घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। यह राष्ट्रीय उद्यान सूबे के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 9:52:52

उत्तराखंड के चमोली जिले में है रंग बदलने वाली फूलों की घाटी, यहां लक्ष्मण के लिए संजीवनी लेने आये थे हनुमान

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी को देखने हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। यह घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। यह राष्ट्रीय उद्यान सूबे के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में है। इस पूरे इलाके के संरक्षण के लिए 1982 में घाटी के साथ ही आसपास के क्षेत्र को राष्ट्रीय पार्क घोषित कर दिया गया था, जिसे नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है। इस घाटी में प्राकृतिक रूप से बने ढलानों पर खिले तरह तरह के फूल दिव्य अनुभूति देते हैं। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पर्यटकों को शिविर लगाने की अनुमति नहीं दी जाती है। ऐसे में पर्यटक इस घाटी के निकटतम कैंपिंग साइट पर ही कैंपिंग करते हैं। फूलों की घाटी का नजदीकी कैंपिंग साइट घांघरिया का सुरम्य गांव होगा। जहां शिविर लगाकर पर्यटक कई दिनों तक रहते हैं और फूलों की घाटी के आसपास के पर्यटक स्थलों की भी घुमक्कड़ी करते हैं।

your ultimate guide to the valley of flowers,exploring uttarakhand breathtaking valley of flowers,tips for an unforgettable visit to the valley of flowers,discovering the magic of uttarakhand valley of flowers,your journey through the enchanting valley of flowers trek,unveiling the wonders of the valley of flowers in uttarakhand,planning your adventure to uttarakhand valley of flowers,embracing nature beauty at the valley of flowers,your handbook to exploring the valley of flowers in uttarakhand,navigating the floral paradise of uttarakhand: valley of flowers,experience the awe-inspiring valley of flowers trek in uttarakhand,making memories at uttarakhand scenic valley of flowers

समुद्र तल से करीब 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में 600 से भी अधिक प्रजातियों के हिमालयी फूल पाए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस क्षेत्र को भगवान शिव का निवास कहा जाता है। यहां ट्रैकिंग पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह अजूबा है। फूलों की घाटी हर दो सप्ताह में अपना रंग बदल देती है। कभी यहां का रंग लाल तो कभी पीला और कभी सुनहरा दिखाई पड़ता है।

अगर आप फूलों की घाटी घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इसका बेस्ट टाइम भी जानना जरूरी है। फूलों की घाटी हर साल 1 जून को खुलती है और अक्टूबर में बंद होती है। यहां विजिट करने का सबसे अच्छा वक्त जुलाई से लेकर सितंबर के बीच माना जाता है। इस दौरान आपको इस घाटी में फूलों की अनेक प्रजातियां देखने को मिलेंगी जो कि आपका दिल जीत लेंगी। अगर आप खिले हुए फूलों को देखना चाहते हैं, तो आपको इस घाटी के भ्रमण के लिए अगस्त महीने में जाना चाहिए। इस वक्त यहां चारों तरफ फूल ही फूल खिले रहते हैं। हालांकि, इस मौसम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण इस क्षेत्र में जाना मुश्किल भी हो जाता है।

फूलों की घाटी की खोज सबसे पहले फ्रैंक स्मिथ ने 1931 में की थी। फ्रैंक ब्रिटिश पर्वतारोही थे। फ्रेंक और उनके साथी होल्डसवर्थ ने इस घाटी को खोजा और उसके बाद यह प्रसिद्ध पर्यटल स्थल बन गया। इस घाटी को लेकर स्मिथ ने “वैली ऑफ फ्लॉवर्स” किताब भी लिखी है। फूलों की घाटी में उगने वाले फूलों से दवाई भी बनाई जाती है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक फूलों की घाटी देखने के लिए आते हैं।

your ultimate guide to the valley of flowers,exploring uttarakhand breathtaking valley of flowers,tips for an unforgettable visit to the valley of flowers,discovering the magic of uttarakhand valley of flowers,your journey through the enchanting valley of flowers trek,unveiling the wonders of the valley of flowers in uttarakhand,planning your adventure to uttarakhand valley of flowers,embracing nature beauty at the valley of flowers,your handbook to exploring the valley of flowers in uttarakhand,navigating the floral paradise of uttarakhand: valley of flowers,experience the awe-inspiring valley of flowers trek in uttarakhand,making memories at uttarakhand scenic valley of flowers

संजीवनी बुटी लेने आये थे हनुमान

जन श्रुती के अनुसार रामायण काल में भगवान हनुमान जी संजीवनी बुटी लेने के लिए फूलों की घाटी आये थे। फूलों की इस घाटी को स्थानीय लोग परियों का निवास मानते हैं। यही कारण है कि लंबे समय तक लोग यहां जाने से कतराते थे। स्थानीय बोली में फूलों की घाटी को भ्यूंडारघाटी कहा जाता है। इसके अलावा, इस घाटी को गंधमादन, बैकुंठ, पुष्पावली, पुष्परसा, फ्रैंक स्माइथ घाटी आदि नामों से बुलाया जाता है। स्कंद पुराण के केदारखंड में फूलों की घाटी को नंदनकानन कहा गया है। कालिदास ने अपनी पुस्तक मेघदूत में फूलों की घाटी को अलका कहां है।

यह विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी नर और गंधमाधन पर्वतों के बीच स्थित है। इसके पास ही पुष्पावती नदी बहती है। पास ही में दो ताल और लिंगा अंछरी हैं। यह घाटी मई से लेकर नवंबर तक हिमाच्छादित रहती है। हालांकि, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कई फूलों की घाटियां हैं, लेकिन चमोली जिले में स्थित इस घाटी को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादाद में टूरिस्ट आते हैं। फूलों की घाटी पहुंचने के लिए सैलानियों को बदरीनाथ धाम जाने वाले सड़क मार्ग का ही इस्तेमाल करना होता है। हरिद्वार के बाद ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग होते हुए जौशिमठ और फिर उसके आगे गोविंदघाट पहुंचना होता है। उसके बाद बदरीनाथ धाम वाले मार्ग छोड़कर हेमकुंड साहिब वाले मार्ग पर घांघरिया तक पैदल ही पहुंचना होता है। यहां से फूलों की घाटी और हेमकुंड का रास्ता अलग अलग हो जाता है। ऋषिकेश से इस घाटी की दूरी 270 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर