न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने की घटना, 2 लोग लापता, राहत कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने से दो लोग लापता। भारी मलबे और क्षतिग्रस्त मकानों के बीच एसडीआरएफ और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों की मदद के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 8:37:42

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने की घटना, 2 लोग लापता, राहत कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोग मलबे में दब गए हैं। घटना रात करीब एक बजे हुई। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर रवाना कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

थराली में मलबा और नुकसान

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील में बादल फटने के कारण भारी मात्रा में मलबा आया है। इसके चलते एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि राहत कार्य में तेजी से काम करने से और अधिक नुकसान से बचा जा सकेगा।

प्रशासन और पुलिस ने किया सतर्कता के उपाय

चमोली पुलिस ने जानकारी दी कि रात में ही थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। पुलिस ने समय रहते लोगों को सतर्क किया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस तरह गंभीर स्थिति में भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

आपदा प्रबंधन की कार्रवाई

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बादल फटने से थराली के घरों, बाजार और एसडीएम आवास में मलबा भर गया है। जिला मजिस्ट्रेट और राहत दल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन के अनुसार, दो लोग लापता हैं और उनकी खोज में सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन टीम को प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मैं इस सम्बन्ध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत