न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए 6 बच्चे, तीन मिले 200 KM दूर, बाकी की तलाश जारी

जयपुर से 6 बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस ने तीन को 200 KM दूर डीग बस स्टैंड से बरामद किया। बाकी बच्चों की तलाश जारी है। CCTV फुटेज, घर वापसी की कहानी और ‘कुलदीप गुर्जर’ नाम ने केस को और पेचीदा बना दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 12:38:27

जयपुर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए 6 बच्चे, तीन मिले 200 KM दूर, बाकी की तलाश जारी

राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) से बच्चों के लापता होने का मामला अब और दिलचस्प मोड़ ले चुका है। पिंक सिटी से अचानक गायब हुए छह बच्चों में से तीन को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। ये तीनों बच्चे गुरुवार देर रात जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर डीग बस स्टैंड (Deeg Bus Stand) पर मिले। फिलहाल पुलिस उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। उनके परिवारों में इस खबर से राहत और खुशी का माहौल है। हालांकि बाकी तीन बच्चों की तलाश अभी भी जारी है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

सुराग बना CCTV फुटेज

बच्चों की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने दिन-रात मेहनत की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई और साइबर टीम की मदद भी ली गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि बच्चे गांधीनगर रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिए थे। खास बात यह रही कि उस समय वे स्कूल ड्रेस में नहीं, बल्कि साधारण कपड़ों में थे। इससे पुलिस को यकीन हुआ कि यह सब कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं, बल्कि पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा था।

चोरी-छिपे घर लौटे दो बच्चे, फिर से गायब

इसी मामले में करनी विहार इलाके से लापता हुए दो भाईयों ने हैरान कर देने वाला कदम उठाया। दोनों अचानक घर लौटे, लेकिन परिवार से मिलने के लिए नहीं। वे मुख्य दरवाजे से नहीं, बल्कि दीवार फांदकर भीतर घुसे। उस वक्त घर के सदस्य बाहर उनकी खोजबीन में लगे हुए थे। घर खाली देखकर उन्होंने मौका साधा, अपने कपड़े और ज़रूरी सामान उठाया और वापस भाग निकले। घर में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। तब से ये दोनों फिर से लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।

सामने आया नया नाम – ‘कुलदीप गुर्जर’

पुलिस जांच में एक नया किरदार सामने आया है – कुलदीप गुर्जर। बच्चों के एक दोस्त ने बताया कि वे लोग एक बेकरी पर गए थे, जहां उन्होंने कोल्ड्रिंक और कुरकुरे खरीदे। जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो बच्चों ने कहा कि ‘कुलदीप गुर्जर बाद में पैसे चुका देगा।’ जानकारी में आया है कि यह शख्स करीब चार साल पहले उन्हीं के घर के पीछे किराए पर रहा करता था। पुलिस अब इस कुलदीप की तलाश कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चों के लापता होने में उसकी कोई भूमिका है या नहीं।

रामगंज से एक और बच्चा गायब

इस बीच जयपुर के रामगंज क्षेत्र से भी 15 वर्षीय अबू नामक एक किशोर के लापता होने की खबर ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है। उसकी खोज भी अन्य बच्चों की तरह तेजी से की जा रही है।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

एक ही शहर से इतने बच्चों का एक जैसी परिस्थितियों में गायब होना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि यह महज बच्चों का घर से भाग जाना नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश छिपी हो सकती है। कपड़े बदलने, परिवार को चकमा देने, नोट लिखने और ‘कुलदीप गुर्जर’ नाम के शख्स का ज़िक्र इस मामले को और पेचीदा बना रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?