न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: पाकिस्तान-बांग्लादेश जुटे तैयारी में, तो भारतीय टीम क्यों ले रही आराम?

टी20 एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीमें अपनी कमजोरियों और मजबूती को परखने में लगी हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने मैच प्रैक्टिस पर जोर दिया है, जबकि भारतीय टीम ने खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 11:45:09

Asia Cup 2025: पाकिस्तान-बांग्लादेश जुटे तैयारी में, तो भारतीय टीम क्यों ले रही आराम?

टी20 एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से एशिया की सबसे बड़ी टी20 जंग का आगाज़ होगा। इस टूर्नामेंट को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का ट्रायल रन माना जा रहा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी कमजोरियों और मजबूती को परखने में लगी हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने मैच प्रैक्टिस पर जोर दिया है, जबकि भारतीय टीम ने खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। यही रणनीति अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

पाकिस्तान: ट्राई सीरीज से होगी लय की तलाश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही एशिया कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है और कप्तानी की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान यूएई में आयोजित होने वाली ट्राई सीरीज में खेलेगा। इसमें पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान और मेज़बान यूएई की टीमें शामिल होंगी। हर टीम एक-दूसरे से दो-दो मुकाबले खेलेगी और फिर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थान पाने वाली टीमें फाइनल खेलेंगी। इस सीरीज को पाकिस्तान की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

बांग्लादेश: नीदरलैंड्स से भिड़ेगी लिटन दास की टीम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है और इस बार टीम की कमान लिटन दास संभालेंगे। एशिया कप से पहले बांग्लादेश को नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह मुकाबले 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच होंगे। माना जा रहा है कि यह सीरीज टीम को लय में लाने और नए खिलाड़ियों को परखने का सुनहरा मौका देगी।

भारत क्यों ले रहा आराम?

भारत की ओर से एशिया कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 सीरीज खेले जाने की संभावना थी, लेकिन अंतिम समय पर वह रद्द हो गई। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि BCCI किसी अन्य देश—जैसे जिम्बाब्वे या आयरलैंड—के साथ छोटी सीरीज तय कर देगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब भारतीय टीम के खिलाड़ी सीधे एशिया कप में ही मैदान पर उतरेंगे।

क्या असर डालेगा यह फैसला?

भारत का यह कदम विशेषज्ञों के बीच बहस छेड़ रहा है। कुछ का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने हाल ही में आईपीएल और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में काफी टी20 क्रिकेट खेला है, ऐसे में उन्हें आराम देना सही है। वहीं, आलोचकों का तर्क है कि बिना मैच प्रैक्टिस के टीम का कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की फॉर्म परखना मुश्किल होगा।

नतीजा एशिया कप में ही मिलेगा

अब देखना यह है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमें, जो सीरीज खेलकर तैयार हो रही हैं, क्या मैदान पर भारतीय टीम से ज्यादा धारदार साबित होंगी या फिर आराम की रणनीति भारत को नई ऊर्जा और ताजगी के साथ लाभ पहुंचाएगी। जवाब 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में ही मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत