न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक मैच पर संजय राउत का PM को पत्र: कहा-सेना ही नहीं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी अपमान

राउत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मैच पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि इस मैच से न केवल शहीद सैनिकों की यादों का अपमान होगा, बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देशभक्तों की बलिदान भावना का भी सम्मान ठेस पहुंचेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 11:50:03

भारत-पाक मैच पर संजय राउत का PM को पत्र: कहा-सेना ही नहीं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी अपमान

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। राउत ने कहा कि पहलगाम हमले में शहीद हुए भारतीयों का खून अभी सूखा नहीं है और उनके परिवारों के आंसू अभी थमे नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना न केवल अमानवीय है, बल्कि संवेदनशीलता की भी कमी है।

संजय राउत ने अपने पत्र में केंद्रीय खेल मंत्रालय के इस फैसले को लेकर चिंता जताई कि भारत-पाक मैचों को अनुमति देना देशवासियों के लिए अत्यंत दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना यह संभव नहीं हो सकता। राउत ने पत्र में लिखा कि वे देशभक्त नागरिकों की भावनाओं को सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रख रहे हैं।

सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, तो ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेला जा सकता है। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि पहलगाम हमला एक पाकिस्तानी आतंकवादी समूह द्वारा किया गया था, जिसमें 26 महिलाओं के सिंदूर मिटा दिए गए। राउत ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या उन माताओं और बहनों की भावनाओं पर कभी ध्यान दिया गया।

संजय राउत ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुआ खेला जाता है, जिसमें कथित तौर पर कई राजनीतिक हस्तियों का हाथ होता है। उन्होंने इस फैसले को हिन्दुत्व और देशभक्ति के नजरिए से असंवेदनशील बताया और कहा कि इससे न केवल हमारे सैनिकों के शौर्य का अपमान होता है, बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कश्मीर के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का भी अपमान होता है।

राउत ने चेतावनी दी कि यदि यह मैच महाराष्ट्र में आयोजित होते, तो शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) इसे किसी भी हाल में रोक देती। उन्होंने कहा कि देश की जनता की भावनाओं को तुच्छ समझकर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को प्राथमिकता देना अनुचित है और इस फैसले की शिवसेना कड़ी निंदा करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज