न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हर्षवर्धन-सोनम की मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर आउट, ‘निशानची’ का गाना भी हुआ रिलीज

एक्टर हर्षवर्धन राणे लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के चलते लाइमलाइट में हैं। इसमें हर्षवर्धन के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 2:59:29

2 News : हर्षवर्धन-सोनम की मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर आउट, ‘निशानची’ का गाना भी हुआ रिलीज

एक्टर हर्षवर्धन राणे लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के चलते लाइमलाइट में हैं। इसमें हर्षवर्धन के साथ एक्ट्रेस सोनम बाजवा हैं। इस बीच मेकर्स ने आज शुक्रवार (22 अगस्त) को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया। इसमें प्यार, जुनून, नफरत और पागलपन सब कुछ नजर आ रहा है। हर्षवर्धन और सोनम केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। लोग उन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म प्यार, चाहत और दिल टूटने की कच्ची और जटिल परतों को दर्शाती है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' से होगा, जिसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना हैं। जोरदार बारिश के सीन से टीजर की शुरुआत हो रही है, जहां सभी लोग छाता लिए हुए खड़े हैं। फिर हर्षवर्धन और सोनम की झलक देखने को मिल रही है। तभी एक्टर की आवाज में सुनाई देता है, “तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं। ये मरते दम तक रहेगा, सिर्फ आज नहीं।” टीजर देखकर समझ आ रहा है कि एक इंटेंस लव स्टोरी हैं, जिसमें प्यार और रोमांस से लेकर दर्द और नफरत तक देखने को मिलेगी।

बता दें हर्षवर्धन की साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी और इसे शानदार रिएक्शन मिली थी। इसके बाद से ही हर्षवर्धन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। वे डायरेक्टर ओमंग कुमार की रोमांटिक फिल्म 'सिला' पर भी काम कर रहे हैं। इसमें करणवीर मेहरा, सादिया खातीब और इप्सिता भी हैं। दूसरी ओर सोनम की बात करें तो वह तरुण मनसुखानी की ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। सोनम के पास टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ भी है, जो 5 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

ek deewane ki deewaniyat movie,harshvardhan rane,sonam bajwa,anurag kashyap,sanam teri kasam,nishaanchi,aishwarya thakre,nishaanchi song

‘निशानची’ फिल्म के साथ डेब्यू कर रहे हैं ऐश्वर्य ठाकरे, इस दिन होगी रिलीज

अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया और जी म्यूजिक ने आज शुक्रवार (22 अगस्त) को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची' का रोमांटिक गाना 'नींद भी तेरी' रिलीज कर दिया। गाने को मनन भारद्वाज ने कंपोज किया, लिखा और गाया है। गाना एक लव ट्रायंगल की कहानी पर बना है, जिसमें इसके प्यारे बोल और धुन खत्म होने के बाद भी मन में गूंजते रहते हैं। मनन ने कहा कि मैं चाहता था कि यह उन भावनाओं को दिखाए जिन्हें शब्द हमेशा कह नहीं पाते खामोशी, तड़प, झिझक। यही ‘निशानची’ की असली कहानी भी है।

इसे खुद गाकर मैं वो सच्चाई गाने में डाल पाया, ताकि जब लोग इसे सुनें तो वो सिर्फ गाना न सुनें, बल्कि फिल्म के सफर को भी महसूस करें। जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘निशानची’ फिल्म के प्रोड्यूसर अजय राय और रंजन सिंह हैं, जबकि इसे अनुराग ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से दिवंगत शिवसेना लीडर बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं, जो दमदार डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब, और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं।

यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग ने मिलकर लिखी है। ये फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जिसमें दो भाइयों की उलझी हुई कहानी दिखाई गई है। दोनों अलग-अलग रास्तों पर चलते हैं और उनकी पसंद-नापसंद ही उनके भविष्य को तय करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह