न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के इंजीनियर का काले धन का खुलासा, डर के मारे रात भर में जलाए 2-3 करोड़ रुपये

बिहार के सरकारी इंजीनियर विनोद राय काले धन के मामले में फंसे। पटना स्थित उनके घर पर ईओयू ने छापा मारा, तो डर के मारे उन्होंने रातभर 2-3 करोड़ रुपये जलाए। इसके बावजूद 39 लाख रुपये बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर और जांच से जुड़े सभी तथ्य।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 8:30:58

बिहार के इंजीनियर का काले धन का खुलासा, डर के मारे रात भर में जलाए 2-3 करोड़ रुपये

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद राय काले धन के मामले में सुर्खियों में हैं। जब उनके पटना स्थित आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छापेमारी की, तो डर के मारे उन्होंने रातभर लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये नकद जला दिए। इसके बावजूद ईओयू ने उनके घर से 39 लाख रुपये कैश बरामद किया। पुलिस ने विनोद राय और उनकी पत्नी को नोट जलाने और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार का अलग मामला भी दर्ज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात विनोद राय सीतामढ़ी से भारी नकदी लेकर पटना की ओर रवाना हुए थे। ईओयू को इसकी भनक लग गई और टीम रात में ही उनके पटना आवास पर पहुंच गई। इससे पहले ही विनोद ने अपना अधिकांश कैश घर पहुंचा दिया था। जब छापेमारी की कोशिश की गई, तो उनकी पत्नी ने घर के नीचे खड़े होकर कहा कि वह अकेली हैं। इस कारण ईओयू को सुबह तक इंतजार करना पड़ा।

रात भर जलते नोट और बरामदगी

ऊपर के कमरे में विनोद राय पूरे रात नोट जलाते रहे। बावजूद इसके, 39.5 लाख रुपये बच गए। शुक्रवार सुबह जब ईओयू टीम ने घर में दबिश दी, तो पानी की टंकी से यह कैश बरामद हुआ। इसके अलावा, लगभग 12.5 लाख रुपये के अधजले नोट और बाथरूम के पाइप में जले नोटों का मलबा भी मिला। अनुमान है कि इंजीनियर ने रात भर 2-3 करोड़ रुपये नकद जलाए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार विनोद राय के पास लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। छापेमारी में उनके पास 18 जमीन-जायदाद के डीड, 15 बैंक खाते, कई पार्टनरशिप दस्तावेज, 26 लाख रुपये के जेवरात, बीमा पॉलिसी और निवेश संबंधी कागजात भी बरामद हुए। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच में शामिल हो सकता है।

पत्नी की तबीयत और अस्पताल में भर्ती

ईओयू ने सबूत मिटाने के आरोप में विनोद राय और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उनकी पत्नी ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया और अस्पताल में भर्ती हो गई। फिलहाल उनका इलाज कस्टडी में चल रहा है। विनोद राय ग्रामीण कार्य विभाग के सीतामढ़ी डिवीजन में अधीक्षण अभियंता हैं और उनके पास मधुबनी का भी प्रभार है। गुरुवार रात ईओयू को सूचना मिली कि विनोद भारी नकदी लेकर पटना के भूतनाथ रोड स्थित मकान जा रहे हैं। ईओयू ने रास्ते में घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।

ईओयू की रात भर की चौकसी

गुरुवार देर रात ईओयू जब विनोद राय के घर पहुंचे, तो उनकी पत्नी ने छापेमारी का विरोध किया। कहा कि वह घर में अकेली हैं और रात का वक्त है। इस बीच टीम घर के बाहर ही रुक गई। घर के अंदर से जलते नोटों की बदबू आने लगी, लेकिन खिड़की से झांकने पर कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। सुबह होते ही टीम घर में प्रवेश कर सकी। वहां का दृश्य चौंकाने वाला था। घर में कई जगह नोट जलाए गए थे। बाथरूम में भी जले नोटों के अवशेष मिले। तत्काल नगर निगम और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जले नोटों और मलबे को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम अपने साथ ले गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप