न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बागी 4’ का दूसरा गाना रिलीज, टाइगर-हरनाज ने जमाया रंग, चिरंजीवी को बेटे रामचरण ने ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म बागी 4 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 2:13:07

2 News : ‘बागी 4’ का दूसरा गाना रिलीज, टाइगर-हरनाज ने जमाया रंग, चिरंजीवी को बेटे रामचरण ने ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'बागी 4' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है क्योंकि अब तक ‘बागी’ फ्रेंचाइजी के तीनों पार्ट हिट रहे हैं। इस बीच आज शुक्रवार (22 अगस्त) को फिल्म का दूसरा गाना 'बहली सोनी' रिलीज हुआ। गाने में टाइगर और साल 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने गजब की केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने यह एनर्जेटिक और वाइब्रेंट ट्रैक लॉन्च किया है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इसे मनी मौदगिल और रैपर बादशाह ने मिलकर गाया है। इससे पहले फिल्म का गाना 'गुजारा' रिलीज हुआ था।

'गुजारा' में हरनाज और टाइगर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में टाइगर एक बार फिर अपने फेवरेट कैरेक्टर ‘रॉनी’ के रूप में धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार उनके साथ हैं हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त। संजय विलेन के रूप में नजर आएंगे। 'बहली सोनी' एक ऐसा गाना है जो अपनी तेज बीट्स और जोशीले अंदाज से आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाना फिल्म की एक्शन और रोमांस से भरी दुनिया को और भी रंगीन बनाता है। गाने में टाइगर की एनर्जी और हरनाज की ताजगी झलकती है।

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद की है, जबकि डायरेक्शन ए. हर्ष ने किया है, जिन्हें 'भजरंगी' और 'वेधा' जैसी कन्नड़ फिल्मों के लिए जाना जाता है। टाइगर और संजय की टक्कर फिल्म का मुख्य आकर्षण होगी। हरनाज की यह पहली मूवी है। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है और यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बागी' सीरीज की पिछली फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

70 साल के हुए सुपरस्टार चिरंजीवी, सेलेब्स सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई

साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी आज शुक्रवार (22 अगस्त) को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके बेटे एक्टर राम चरण ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। इसका एक वीडियो रामचरण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राम चरण ने कैप्शन में लिखा, “आज सिर्फ आपका जन्मदिन नहीं है, यह आपके अद्भुत व्यक्तित्व का उत्सव है। मेरे हीरो, मेरे मार्गदर्शक, मेरी प्रेरणा। मेरी हर सफलता, मेरे हर मूल्य, सब आपसे ही आते हैं।

70 साल की उम्र में आप दिल से और भी जवान होते जा रहे हैं और पहले से कहीं अधिक प्रेरणादायक हैं। मैं आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले अनगिनत खूबसूरत सालों के लिए प्रार्थना करता हूं। एक बेहतरीन पिता होने के लिए शुक्रिया, जिन्हें पाने के लिए कोई भी कामना करेगा। जन्मदिन मुबारक हो।” चिरंजीवी ने भी फैंस को तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विश्वंभरा’ की एक झलक पेश की। मेकर्स ने आज 1 मिनट 14 सेकंड का टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया। इसमें चिरंजीवी खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे चिरंजीवी के साथ झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में चिरंजीवी को बर्थडे विश किया है। आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी को पत्र भेजकर जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, प्रभुदेवा, तेजा सज्जा, संदीप रेड्डी वांगा ने भी चिरंजीवी को विश किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह