न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के होशियारपुर में LPG टैंकर ब्लास्ट, 2 मृत, 30 से अधिक घायल, इलाके में अफरातफरी

पंजाब के होशियारपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग झुलस गए। आग ने 15 दुकानें और 4 घर जला दिए। एसडीआरएफ और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 8:43:07

पंजाब के होशियारपुर में LPG टैंकर ब्लास्ट, 2 मृत, 30 से अधिक घायल, इलाके में अफरातफरी

पंजाब के होशियारपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक भयंकर हादसा हुआ। एक ट्रक के टक्कर मारने के बाद एलपीजी से भरा टैंकर ब्लास्ट हो गया। गैस के रिसाव और विस्फोट के चलते आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस आपदा में 15 दुकानें और चार घर पूरी तरह जल गए। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा कारणों से होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया और एक किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद लोग गांव से तीन-चार किलोमीटर दूर चले गए। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घरों में सो रहे लोग भी आग की चपेट में

होशियारपुर जिले के गांव मंडियाला में यह हादसा हुआ, जब रात के लगभग एक बजे एक ट्रक टैंकर से टकरा गया। टकराने के बाद टैंकर पलट गया और जोरदार विस्फोट हो गया। टैंकर में भरी गैस का रिसाव हुआ और आग तेजी से फैल गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घर और दुकानें कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गईं। कई ग्रामीण, जो घरों में सो रहे थे, फंसे और भागने का समय नहीं मिला।

पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बचाव शुरू किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर एक किलोमीटर पहले ट्रैफिक रोक दिया गया। झुलसे लोगों को घरों से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर सक्रिय हो गई। होशियारपुर सिविल अस्पताल में आग में झुलसे 30 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के कारण और नुकसान का आकलन जारी

होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने जानकारी दी कि रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। स्थिति स्थिर होने के बाद ही हादसे के कारणों और आर्थिक नुकसान का पूरा आकलन किया जाएगा।

मंत्री रवजोत सिंह ने जताया दुःख

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आए लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने सभी से अपील की है कि घबराएं नहीं और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक