न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OnePlus 13 की कीमतों में बड़ी कटौती, Amazon पर मिल रहा एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा

OnePlus 13 की कीमत में बड़ी कटौती! Amazon पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा उठाकर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 64,999 रुपये से शुरू। 12GB, 16GB और 24GB RAM वेरिएंट, 6.82 इंच QHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite, 6,000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ उपलब्ध। Samsung S25 Ultra और iPhone 16e पर भी छूट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 8:51:09

OnePlus 13 की कीमतों में बड़ी कटौती, Amazon पर मिल रहा एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा

OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 की कीमत में बड़ा बदलाव किया है। लॉन्च के समय यह फोन 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 64,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, खरीदारों को बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ भी मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत और कम हो सकती है। खास बात यह है कि यह ऑफर Amazon पर उपलब्ध है, जहां अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस के साथ फोन को और भी किफायती दाम पर खरीदा जा सकता है।

स्टोरेज वेरिएंट और एक्सचेंज ऑफर

OnePlus 13 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है:

12GB RAM + 256GB स्टोरेज

16GB RAM + 512GB स्टोरेज

24GB RAM + 1TB स्टोरेज

एंड-यूज़र अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 33,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का QHD+ ProXDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। OnePlus 13 को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

प्रदर्शन और प्रोसेसर

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मौजूद है, जो 24GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन देता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में OnePlus 13 दमदार है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा और फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है:

50MP प्राइमरी सेंसर

50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस

50MP टेलीफोटो कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung और Apple के फ्लैगशिप फोन पर भी छूट

इसके अलावा Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन के 12+256GB वेरिएंट की असल कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन इसे Amazon पर 1,08,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आप इसे आसान किस्तों पर भी ले सकते हैं।

Apple के चाहने वालों के लिए iPhone 16e पर भी शानदार छूट दी जा रही है। iPhone 16e के 128GB वेरिएंट की असल कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन यह फोन Amazon पर 53,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही इसे माहाना 2,581 रुपये की आसान किस्त पर भी खरीदा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला