न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या भारत में होगी TikTok की वापसी? कांग्रेस के सवालों से बढ़ी सियासी गर्माहट

भारत में TikTok की वापसी को लेकर अटकलें तेज़ हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाए तो बहस और बढ़ गई। सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और 2020 में लगाया गया बैन फिलहाल बरकरार है। जानें पूरी स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 8:16:00

क्या भारत में होगी TikTok की वापसी? कांग्रेस के सवालों से बढ़ी सियासी गर्माहट

चीन का मशहूर शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok एक बार फिर भारतीय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बीते कुछ दिनों से इसके देश में दोबारा लॉन्च की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर माहौल और गरमा दिया। पार्टी ने दावा किया कि भारत में TikTok की आधिकारिक वेबसाइट फिर से सक्रिय हो गई है।

कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि “लद्दाख में चीन से भिड़ंत के दौरान हमारे 20 सैनिकों ने बलिदान दिया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी थी। कांग्रेस के दबाव में सरकार ने TikTok को बैन किया, लेकिन अब प्रधानमंत्री एक बार फिर चीन से दोस्ती की बातें कर रहे हैं। वह चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और खुद चीन यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे वक्त में TikTok की खबर सामने आना इस बात का संकेत है कि मोदी जी का चीन प्रेम, देशहित पर हावी हो रहा है।”

क्या है TikTok पर सरकार की स्थिति?

फिलहाल केंद्र सरकार या TikTok की मूल कंपनी ByteDance की तरफ से भारत में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जरूर कहा गया कि TikTok और Ali Express जैसे ऐप्स पर लगाया गया प्रतिबंध फिलहाल बरकरार रहेगा और इन्हें फिर से चालू करने की कोई योजना नहीं है।

2020 का बड़ा फैसला

गौरतलब है कि जून 2020 में केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उस समय डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की वजह बताते हुए यह कार्रवाई की गई थी। Ali Express, UC Browser, और अन्य कई ऐप्स भी इसी सूची में शामिल थे।

संप्रभुता और सुरक्षा का मुद्दा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने तब कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ-साथ रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया था जब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच टकराव चरम पर था।

सीमा विवाद और बदलते रिश्ते

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अब तक 24 दौर की वार्ता हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इन बैठकों से कुछ हद तक सकारात्मक परिणाम निकले हैं, जिससे सीमा पर तनाव कम हुआ है। हाल ही में दोनों देशों के बीच हवाई सेवाएं बहाल करने की घोषणा भी हुई है।

इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपनाई गई टैरिफ नीतियों ने भी भारत-चीन के रिश्तों को प्रभावित किया था। अब संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देशों के बीच रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संभावित मुलाकात पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल