न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और बोलेरो की भिड़ंत, 3 महिलाओं समेत 4 की मौके पर मौत

राजस्थान के डीडवाना में रोडवेज बस और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत, 3 महिलाओं और 1 पुरुष की मौत। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। परिवार पुष्कर दर्शन के लिए निकला था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 9:44:20

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और बोलेरो की भिड़ंत, 3 महिलाओं समेत 4 की मौके पर मौत

राजस्थान में एक और बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है। राजसमंद में हुए एक्सीडेंट के अगले ही दिन डीडवाना के जसवंतगढ़ इलाके में भीषण टक्कर हुई। यहां रोडवेज की बस और बोलेरो आमने-सामने टकरा गई, जिसमें 3 महिलाओं और एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक चूरू जिले के राजलदेसर और मौमासर क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी शवों को लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

बोलेरो के परखच्चे उड़े, शवों को निकालने में लगी मशक्कत

हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए और शव उसमें बुरी तरह फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि रोडवेज बस में बैठे कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुष्कर दर्शन के लिए निकला था परिवार

जांच में सामने आया है कि बोलेरो में बैठे सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर निकले थे और वे पुष्कर जा रहे थे। रास्ते में अचानक गौवंश आने से बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे सीकर डिपो की बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत व बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने रेस्क्यू कार्य को काफी मुश्किल बना दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही तीन महिलाओं और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?