न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजेश खन्ना के साथ 12 साल रहीं अनीता आडवाणी ने किए कई खुलासे, ‘काका’ को मिला था ‘बिग बॉस’ का ऑफर तो…

अभिनेता राजेश खन्ना भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनकी फिल्मों के गाने और शानदार अदाकारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 12:27:16

राजेश खन्ना के साथ 12 साल रहीं अनीता आडवाणी ने किए कई खुलासे, ‘काका’ को मिला था ‘बिग बॉस’ का ऑफर तो…

अभिनेता राजेश खन्ना भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनकी फिल्मों के गाने और शानदार अदाकारी फैंस को हमेशा रोमांचित करते रहते हैं। काका के नाम से मशहूर राजेश बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। राजेश का 18 जुलाई 2012 को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। राजेश की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ शादी रचाई थी। साल 1982 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि दोनों ने कभी भी तलाक नहीं लिया। राजेश का नाम अनीता आडवाणी के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों लंबे वक्त तक लिव-इन में रहे थे।

इस बीच हाल ही अनीता ने राजेश को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। अनीता ने 'रील मीट रियल' के साथ इंटरव्यू में कहा कि ये सब किस्मत का खेल है। मैं उनसे तब मिली जब मैं टीनेज थी। बहुत कम उम्र में ही हमारे बीच रोमांस शुरू हो गया था। उन्होंने मेरे दिल और दिमाग पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि मुझे कोई और कभी अच्छा ही नहीं लगा। लेकिन उनकी शादी किसी और से हो गई। जब वे अपने परिवार से अलग-थलग पड़ गए, तो फिर से मुझसे जुड़ गए। हम दोनों लगभग 12 साल तक साथ रहे। वे लाखों में एक थे। उनसे बेहतर आदमी की उम्मीद नहीं कर सकती थीं।

एक रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी होने के कारण, मेरी सोच भी वैसी ही थी। मैंने उन्हें ही अपना सब कुछ मान लिया था। मैं किसी दूसरे पुरुष का मुझे छूना बर्दाश्त नहीं कर सकती थी, यह एक मेंटल ब्लॉक बन गया था। जब अनीता से पूछा गया कि इतना खूबसूरत परिवार होने के बावजूद राजेश के परिवार ने उनका साथ क्यों नहीं दिया, जिसमें दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी, दामाद अक्षय कुमार और पत्नी डिंपल थे, तो उन्होंने कहा कि डिंपल ने उन्हें 1982 में छोड़ दिया था और 30 सालों तक उनका उनसे कोई नाता नहीं रहा।

तब तक वह सब कुछ खो चुके थे, सब उन्हें छोड़ चुके थे। वे बीच में फंस गए थे। उन्हें तलाक भी नहीं मिल रहा था, इसलिए वे फंसे रहे। तलाक नहीं, तो कोई हल नहीं। अनीता ने कहा कि सालों साथ रहने के बावजूद उनके पास कुछ नहीं बचा। परिवार को उनकी पूरी संपत्ति मिल गई। यह अपने आप में एक बड़ी कहानी है। तब से मैं कानूनी लड़ाई में उलझी हुई हूं और मामला अभी भी हाईकोर्ट में चल रहा है।

anita advani,rajesh khanna,anita rajesh,actor rajesh khanna,rajesh khanna acting,dimple kapadia,rajesh bigg boss,rajesh food,rajesh khanna death

राजेश ने अनीता से पूछा था कि BB के घर में मुझसे भी बर्तन धुलवाएंगे क्या?

अनीता ने खुलासा किया कि राजेश को ‘बिग बॉस’ शो ऑफर हुआ था। अनीता ने सवाल के जवाब में कहा कि वे बहुत अच्छा अमाउंट भी दे रहे थे। इसके बारे में मैंने पहले भी एक पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने मुझे एक दिन रात के वक्त मुझे कहा कि अगर मैं ‘बिग बॉस’ जाऊं, तो मैं एक बेहतर इंसान बन सकता हूं। ये सुनकर मैं तो चौंक गई थी। मैंने उन्हें कहा कि वो शो आपके लायक नहीं है। आप नहीं जा सकते, आपका औरा इतना है। इसके बाद उन्होंने एक फनी सी बात भी बोली।

इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि वहां तो बहुत काम करवाते हैं, बर्तन धुलवाते हैं। फिर उन्होंने पूछा कि मुझसे भी बर्तन धुलवाएंगे क्या। मैंने कहा नहीं आपसे तो नहीं धुलवाएंगे। बता दें अनीता खुद ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि वो गेम में बहुत आगे तक नहीं जा पाई थीं। उस सीजन की विनर गौहर खान थीं। अनीता ने बताया कि राजेश को टेबल पर अलग-अलग तरह की डिशेज चाहिए होती थी। उनके पास लगभग 6-7 स्टाफ थे और एक कुक हमेशा घर में रहता था।

मैं भी कभी-कभी उनके लिए खाना बनाती थी, जैसे उन्हें छोले बहुत पसंद थे, तो मैंने फिर भटूरे के साथ छोले बनाना सीखा। उन्हें इन सभी चीजों का बहुत शौक था। वे खाने के शौकीन थे। जब उन्हें पराठे खाने का मन होता, तो वे हमें आलू, मूली, गोभी इन तीनों के पराठे बनाने को कहते थे। वह हर पराठे से एक कौर लेते थे। अगर टेबल पर 10 से कम आइटम होते, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता था। अगर आप उन्हें ज्यादा डिश नहीं परोसते, तो वे कहते कि हम रेफ्यूजी हैं क्या? खाना नहीं देते?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह