Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान सीमा के करीब जैसलमेर है एक बेहतरीन पर्यटन स्थल, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

जब भी कभी राजस्थान में पर्यटन की बात आती हैं तो घूमने लायक जगहों में जैसलमेर का नाम जरूर शामिल होता हैं। द गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है जो बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा हुआ एवं पड़ोसी देश पकिस्तान से भी जुड़ा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 7:58:48

पाकिस्तान सीमा के करीब जैसलमेर है एक बेहतरीन पर्यटन स्थल, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

जब भी कभी राजस्थान में पर्यटन की बात आती हैं तो घूमने लायक जगहों में जैसलमेर का नाम जरूर शामिल होता हैं। द गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है जो बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा हुआ एवं पड़ोसी देश पकिस्तान से भी जुड़ा हुआ हैं। यहां आने वाले पर्यटक डेजर्ट और जीप सफारी का लुत्फ उठाते हैं। जैसलमेर में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जहां आकर आप खुद रोमांच से भर जाएंगे। अगर आप राजस्थान के इस खुबसूरत शहर जैसलमेर की यात्रा का मन बना रहे है तो आज इस कड़ी में हम आपको जैसलमेर घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer जैसलमेर किला

जैसलमेर की शान माना जाने वाला जैसलमेर किला एक विशाल किला है जो जैसलमेर शहर के केंद्र मे स्थित है जिसे 12वीं सदी मे राव जैसल द्वारा बनवाया गया था यह किला पीले बलुआ पत्थरों से निर्मित है जिसके कारण सूर्यास्त के समय यह बिलकुल सोने की तरह चमकता है और यही कारण है की इसे ‘सोनार किला’ भी कहा जाता है। जैसलमेर आने वाले पर्यटकों के बिच यह किला सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है करीब 30 फीट ऊँची दिवार से घिरे हुए इस किले के अंदर कई खुबसूरत मंदिर मौजूद है इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल मे भी शामिल किया गया है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer पटवों की हवेली

यह हवेली जैसलमेर मे पटवन परिसर के पास मे ही स्थित है जिसका निर्माण प्रसिद्ध व्यापारी गुमान चन्द ने अपने 5 बेटों के लिये करवाया था यह पांच हवेलियों का एक समूह है जो पीले बलुआ पत्थरों से निर्मित है और इसे बनाने मे तक़रीबन 50 साल का समय लगा था। ये हवेली बहार से तो खुबसूरत है ही साथ ही अंदर से अपने अलिसन माहोल से आपके होश उदा देगी इस हवेली के भीतर की चित्र कारी, कांच के काम और बैल्कोनिया आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer बड़ा बाग

शाही परिवारों के मकबरों की एक श्रृंखला के साथ एक उद्यान परिसर, बड़ा बाग राजस्थान के अतीत से संबंधित एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है जिसमें पहाड़ी के तल पर मकबरे या कब्रगाह के प्रवेश द्वार हैं। बगीचे में कई भूरे रंग की छतरियां हैं जो कि गुंबद चौकोर, गोलाकार या पिरामिड के आकार बनी हुई है। आप यहां बगीचे में टहल सकते हैं और पक्षियों को देखकर इस जगह का लुत्फ उठा सकते हैं। बड़ा बाग देखने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer जैन मंदिर

जैसलमेर के किले में स्थित, जैन मंदिर राजस्थान के जैसलमेर में स्थित हैं। मंदिरों से एक उच्च धार्मिक और प्राचीन इतिहास जुड़ा हुआ है। दिलवाड़ा शैली में निर्मित जैन मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, ये मंदिर ऋषभदेवजी और शंभदेवदेव जी को समर्पित हैं, जो जैन तीर्थंकर ‘तीर्थंकर’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। सभी सात मंदिर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक ही स्वर्ण-पीले जैसलमेरी पत्थर का उपयोग करके बनाए गए हैं। ये मंदिर पीले पत्थरों की दीवारों पर उकेरे गए जानवरों और मानव आकृतियों के साथ बनी दिलवाड़ा शैली का एक बेहतरीन उदाहरण है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer गडिसर झील

इस झील का निर्माण 14वीं शताब्दी में महारावल गड्सी ने करवाया था यह एक कुत्रिम (Artificial) झील है जिसके किनारे कई छोटे बड़े मंदिर मौजूद है यह झील जैसलमेर में कभी न सूखने वाली झीलों में से एक है। क्योंकि वर्तमान में वर्षा के अलावा इसे इंद्रा गाँधी नाहर से भी भरा जाता है इस झील में बोटिंग भी की जा सकती है जिसका अपना मजा है इसके अलावा पक्षी प्रेमियों के लिए ये झील एक खास जगह है क्योंकि इसके आस पास काफी प्रवासी पक्षी देखने को मिलते है जो यहाँ अपने लम्बे सफ़र के दौरान आराम फरमाते है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer व्यास छत्री

बड़ा बाग के अंदर स्थित व्यास छत्री जैसलमेर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सुरुचिपूर्ण राजस्थानी वास्तुकला और जटिल नक्काशी के साथ सुनहरे रंग के बलुआ पत्थर की छतरियों की एक सरणी के साथ, ये संरचनाएं देखने लायक हैं। छतरियों की वास्तुकला को निहारने के अलावा, आप एक तरफ जैसलमेर किले और दूसरी तरफ रेत के टीलों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। व्यास छतरी देखने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer नथमल जी की हवेली

यह हवेली जैसलमेर शहर के केंद्र में स्थित है जो अपने स्थापत्य शैली के लिए काफी प्रसिद्ध है इस हवेली का निर्माण महारावल वेसिवल ने उनके दीवान नाथमल जी के लिए करवाया था इस ईमारत में कई आकर्षित चित्र बनाये गये है। इसके साथ साथ ईमारत की दीवारों पर घोड़ो और फूलों के कई उभरे चित्रों को भी देख सकते है जैसलमेर शहर के केंद्र में स्थित होने के कारण आप यहाँ पर आसानी से पहुँच सकते है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer खाबा किला

खाबा किला, कुलधरा गांव के पास, जैसलमेर में एक और असामान्य और अद्भुत संरचना है। किले और गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहते थे, जिन्होंने एक रात अज्ञात कारणों से इसे छोड़ दिया था। अब यह एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण बन चुका है, इस किले से आप गांव के सुंदर मनोरम दृश्य देख सकते है, साथ ही कई खूबसूरत फोटोज भी खीच सकते हैं। किले का आकर्षण और सदियों पुरानी कलाकृतियों वाला एक संग्रहालय कई इतिहास प्रेमियों को भी आकर्षित करता है। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer सैम सैंड ड्यून्स

सैम सैंड ड्यून्स राजस्थान के सभी ऐतिहासिक किलों और रंगीन बाजारों के बीच एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। गोल्डन सिटी जैसलमेर से लगभग 40-42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सैम सैंड ड्यून्स उन लोगों द्वारा देखे जाते हैं, जो पारंपरिक स्थल से दूर हटने के लिए एकांत तलाशते हैं और खुले आसमान के नीचे कुछ समय बिताना चाहते हैं। यहां आपको 30 से 60 मीटर लंबे रेत के टीले मिलते हैं और टीले मिलेंगे और कई पर्यटक ऊंठ और जीप सफारी का आनंद लेते दिखेंगे। jaisalmer,tourist destinations jaisalmer,jaisalmer tourist destinations,rajasthan,rajasthan tourism,tourist destinations jaisalmer तनोट माता मंदिर

जैसलमेर से तक़रीबन 120 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है थार की वैष्णो देवी यानि तनोट माता का मंदिर इसे भी आप अवश्य देखे इस मंदिर को चमत्कारी मंदिर कहा जाता है क्योंकि 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान यहाँ पर बहुत सारे बोमब गिराए गये थे। फिर भी मंदिर और भारतीय जवान सुरक्षित थे जिसके बात इस मंदिर का रख रखवा BSF के जवान करते है जहाँ पर आज भी आप उस वक्त के बोम्ब को देख सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका