न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: फ्लाइट, ट्रेन या बस? प्रयागराज पहुंचने के लिए पूरी जानकारी यहां

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इस समय देश का केंद्र बना हुआ है क्योंकि अगले महीने यहां कुम्भ नहीं बल्कि महाकुंभ मेला आयोजित होने वाला है। महाकुंभ हर 12 साल में एक बार प्रयागराज में आयोजित किया जाता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 1:52:09

महाकुंभ 2025: फ्लाइट, ट्रेन या बस? प्रयागराज पहुंचने के लिए पूरी जानकारी यहां

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इस समय देश का केंद्र बना हुआ है क्योंकि अगले महीने यहां कुम्भ नहीं बल्कि महाकुंभ मेला आयोजित होने वाला है। महाकुंभ हर 12 साल में एक बार प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। इस साल महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के खास मौके पर देश के हर कोने और विदेशों से हजारों पर्यटक प्रतिदिन प्रयागराज पहुंचते हैं। हालांकि, सभी जानते हैं कि इस साल प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित होने वाला है, लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि प्रयागराज तक आसानी और सस्ते में कैसे पहुंचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप ट्रेन, हवाई यात्रा, या सड़क मार्ग से प्रयागराज कैसे पहुंच सकते हैं और महाकुंभ का हिस्सा बन सकते हैं।

हवाई यात्रा से प्रयागराज कैसे पहुंचें?

यदि आप महाकुंभ में शामिल होने के लिए हवाई मार्ग से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं, तो देश के किसी भी कोने से यहां पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों से उड़ान लेकर प्रयागराज पहुंच सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज (इलाहाबाद) का अपना हवाई अड्डा है, लेकिन यहां से सीमित उड़ानें उपलब्ध हैं। ऐसे में आप वाराणसी (लगभग 120 किमी) या लखनऊ (लगभग 200 किमी) के हवाई अड्डे तक फ्लाइट ले सकते हैं। वाराणसी या लखनऊ पहुंचने के बाद आप टैक्सी या कैब किराए पर लेकर प्रयागराज पहुंच सकते हैं। हालांकि, हवाई मार्ग से यात्रा करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

maha kumbh 2025 travel guide,महाकुंभ 2025 यात्रा गाइड,how to reach prayagraj for maha kumbh,प्रयागराज कैसे पहुंचे महाकुंभ के लिए,prayagraj maha kumbh transportation options,महाकुंभ प्रयागराज यात्रा विकल्प,flight to prayagraj for maha kumbh,महाकुंभ के लिए प्रयागराज की फ्लाइट,train to prayagraj for maha kumbh 2025,महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज की ट्रेन,road trip to prayagraj for kumbh mela,कुंभ मेले के लिए प्रयागराज रोड ट्रिप,maha kumbh prayagraj travel tips,महाकुंभ प्रयागराज यात्रा सुझाव,best way to travel to maha kumbh 2025,महाकुंभ 2025 के लिए यात्रा का सबसे अच्छा तरीका,prayagraj flight,train,and bus details,प्रयागराज फ्लाइट,ट्रेन और बस विवरण,maha kumbh mela 2025 travel information,महाकुंभ मेला 2025 यात्रा जानकारी

ट्रेन से प्रयागराज कैसे पहुंचें?

अगर आप ट्रेन से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं, तो देश के किसी भी कोने से ट्रेन लेकर यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रेन से यात्रा करना सस्ता और सुविधाजनक माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज (इलाहाबाद) भारतीय रेलवे के उत्तर-मध्य मंडल का मुख्यालय है और यह लगभग हर बड़े शहर और राज्य से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, पटना, झारखंड और आगरा जैसे प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए नियमित ट्रेनें चलती हैं। आप दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए 22436, 12312, 18310, और 12488 ट्रेन नंबर की टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, पटना से चलने वाली 19484, 07008, और 05585 ट्रेन पर भी टिकट बुक कर सकते हैं।

नोट: संगम घाट, प्रयागराज रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किमी दूर है। आप स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर संगम घाट तक पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से प्रयागराज कैसे पहुंचें?

अगर आप सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर से यहां पहुंच सकते हैं। प्रयागराज कई बड़े शहरों जैसे कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, दिल्ली से भी सड़क मार्ग द्वारा प्रयागराज पहुंचा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज एनएच-2 (दिल्ली से कोलकाता) पर स्थित है। आगरा से भी प्रयागराज के लिए नियमित बसें चलती हैं।

- दिल्ली से प्रयागराज की दूरी लगभग 700 किमी (लगभग 10 घंटे ड्राइव)
- लखनऊ से प्रयागराज की दूरी लगभग 250 किमी (लगभग 5-6 घंटे ड्राइव)
- वाराणसी से प्रयागराज की दूरी लगभग 120 किमी (लगभग 4 घंटे ड्राइव)
- कानपुर से प्रयागराज की दूरी लगभग 200 किमी (लगभग 4-5 घंटे ड्राइव)

महाकुंभ मेले 2025 के लिए यात्रा टिप्स

महाकुंभ में शामिल होने के लिए, चाहे आप हवाई मार्ग, ट्रेन, या सड़क मार्ग से जाएं, कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

- महाकुंभ में जाने के लिए अपनी फ्लाइट, ट्रेन, या बस की टिकट पहले से बुक कर लें।
- अगर आप प्रयागराज में ठहरना चाहते हैं, तो होटल की बुकिंग पहले से कर लें।
- महाकुंभ में भारी भीड़ होती है, इसलिए गंगा स्नान के लिए ऐसी जगह जाएं जहां भीड़ कम हो।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सामान की चोरी का खतरा रहता है, इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें।
- प्रयागराज जाने से पहले जरूरी चीजें जैसे आईडी कार्ड, स्नैक्स, दवाइयां, और ऊनी कपड़े पैक करना न भूलें।
- मेले में मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सूचनाओं का पालन करें।
- स्नान के लिए सुबह जल्दी जाएं ताकि ज्यादा भीड़ से बचा जा सके।
- बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला