न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों महिलाओं को बनाया गया जासूसी नेटवर्क का हिस्सा?, PAK के इशारे पर काम कर रहे तुफैल-हारून के चौंकाने वाले खुलासे

उत्तर प्रदेश एटीएस की पूछताछ में तुफैल और हारून ने कबूला कि पाकिस्तान के इशारे पर वे जासूसी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को जासूसी नेटवर्क में इसलिए जोड़ा गया क्योंकि उन पर जल्दी शक नहीं होता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 2:09:02

क्यों महिलाओं को बनाया गया जासूसी नेटवर्क का हिस्सा?, PAK के इशारे पर काम कर रहे तुफैल-हारून के चौंकाने वाले खुलासे

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पकड़े गए तुफैल और दिल्ली से गिरफ्तार हारून की रिमांड पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इन दोनों से यूपी एटीएस (ATS) ने पूछताछ की, जिसमें उनके काम करने के तरीकों को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आखिर बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती की मांग क्यों की जा रही थी।

यूपी एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तुफैल और हारून ने कबूला है कि वे पाकिस्तान के हाई कमीशन में कार्यरत अधिकारियों के निर्देशों पर जासूसी कर रहे थे। उन्होंने एटीएस को यह भी बताया कि एक नया जासूसी मॉड्यूल कैसे तैयार किया जा रहा था और उसे ज़मीन पर कैसे उतारना था।

पाकिस्तान हाई कमीशन से सीधा संपर्क

पूछताछ में यह सामने आया कि दोनों का सीधा संपर्क पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत मुज्जमिल नामक व्यक्ति से था। मुज्जमिल ने उन्हें जासूसी नेटवर्क के लिए महिलाओं की भर्ती के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने कई महिलाओं और युवतियों से संपर्क साधा।

वाराणसी से गिरफ्तार तुफैल ने दावा किया कि महिलाओं को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उनसे सिर्फ विशेष जानकारियां एकत्र करने, फोटो-वीडियो देने और किसी खास व्यक्ति तक पहुंचने की बात कही गई थी।

जब एटीएस ने तुफैल से सवाल किया कि क्या महिलाओं को जासूसी के बारे में बताया गया था, तो उसने स्वीकारा कि शुरुआत में कुछ महिलाओं से इस बारे में बात की गई थी, लेकिन "जासूसी" शब्द आते ही उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया। इसलिए बाद में इनका इस्तेमाल सिर्फ सूचनाएं देने तक सीमित कर दिया गया।

रिमांड के दौरान एटीएस ने यह भी जानने की कोशिश की कि महिलाओं की भूमिका को क्यों इतना अहम माना गया? तुफैल और हारून ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान महिलाओं पर कम जाता है और वे संदेह के दायरे में जल्दी नहीं आतीं। इसी वजह से इस बार महिलाओं की भर्ती को प्राथमिकता दी गई थी।

पूछताछ के जरिए एटीएस उन तीन लोगों की भी पहचान करने की कोशिश कर रही है जिनके बैंक खातों में हारून ने जासूसी से संबंधित रकम ट्रांसफर करवाई थी। फिलहाल, तुफैल और हारून की रिमांड पूरी हो चुकी है और दोनों को न्यायिक हिरासत में वापस भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं