ఈ ఉదయం బ్రహ్మ ముహూర్తం లో 👌🏻
కుటుంబ సభ్యులు అత్యంత సన్నిహితుల మధ్య అఖిల్ జైనబ్ ల వివాహం!#AkhilAkkineni#AkhilZainabएक्टर शाइन टॉम चाको अपने परिवार के साथ बेंगलुरु जा रहे थे
मशहूर मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको का तमिलनाडु के सलेम के पास एक्सीडेंट हो गया। कार में शाइन के साथ उनकी मां, पिता और भाई थे। हादसे में शाइन के पिता सी.पी. चाको की मौत हो गई। शाइन और उनके भाई को धर्मपुरी सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक शाइन का परिवार मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए कथित तौर पर रात 10 बजे अर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रहा था।
इसी दौरान सलेम के पास सुबह 6 बजे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक लॉरी अपनी लेन से भटक गई और उनकी कार से टकरा गई। अपनी पत्नी के साथ कार की बीच वाली सीट पर बैठे शाइन के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पीछे की सीट पर सो रहे शाइन के दाहिने हाथ में चोट लगी। डॉक्टर्स का कहना है कि शाइन की सर्जरी भी हो सकती है। उनकी मां, भाई और ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
बता दें शाइन ‘जिगरठंडा’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन कोच्चि’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ-साथ वे ‘वेल्लेपम’ और ‘गुड बैड अग्ली’ जैसे फिल्मों से भी इंडस्ट्री में छा गए थे। मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस विंसी अलोशियस ने कुछ महीने पहले शाइन पर सेट पर ड्रग्स के नशे में चूर होकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।













