न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरुण गोविल ने कहा, हमारे जीते जी कोई न करें ‘रामायण’ बनाने की कोशिश, रणबीर के ‘राम’ का रोल निभाने पर दी यह रिएक्शन

एक्टर अरुण गोविल (67) ने साल 1987-88 में रामानंद सागर के दूरदर्शन पर प्रसारित धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में श्रीराम की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 12:28:14

अरुण गोविल ने कहा, हमारे जीते जी कोई न करें ‘रामायण’ बनाने की कोशिश, रणबीर के ‘राम’ का रोल निभाने पर दी यह रिएक्शन

एक्टर अरुण गोविल (67) ने साल 1987-88 में रामानंद सागर के दूरदर्शन पर प्रसारित धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में श्रीराम की भूमिका निभाई थी। तब से ही अरुण लोगों के दिलों-दिमाग में राम के रूप में बसे हुए हैं। रामायण पर कई सीरियल और फिल्में बन चुके हैं, लेकिन कोई भी अरुण की जैसे लोकप्रिय नहीं हुआ। हाल ही में अरुण ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘रामायण’ को 3-4 लोगों ने दोबारा बनाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं रहे। अरुण ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे जीते जी किसी को ‘रामायण’ फिर से बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर उन्होंने कहा कि मौजूदा कोई भी स्टार ये रोल निभाने के लिए फिट नहीं बैठता है। हालांकि आप इंडस्ट्री के बाहर किसी को ढूंढ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों फिल्ममेकर नितेश तिवारी ‘रामायण’ फिल्म बना रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर राम और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। ये फिल्म दो पार्ट में दर्शकों के सामने आएगी, जो साल 2026 और 2027 में दीपावली के मौके पर रिलीज की जाएगी।

अरुण ने रणबीर के राम की भूमिका निभाने पर कहा कि जहां तक रणबीर की बात है, वे एक अच्छे एक्टर हैं। वे एक अवार्ड विनिंग एक्टर हैं। मैं उनको जितना जानता हूं वे बहुत मेहनत से काम करते हैं। बहुत संस्कारी हैं। उनके अंदर नैतिकता, संस्कार और संस्कृति है। मैंने देखा है कई बार उनको। मुझे पूरा यकीन है कि वे अपनी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेंगे।

अरुण गोविल ने कहा, हमारे जीते जी कोई न करें ‘रामायण’ बनाने की कोशिश, रणबीर के ‘राम’ का रोल निभाने पर दी यह रिएक्शन

अरुण गोविल ने ‘आदिपुरुष’ की आलोचना कर बताया था ऐसी फिल्म

अरुण ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ की आलोचना की थी, जो रामायण पर ही आधारित थी। इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म सुपर फ्लॉप रही और इसे फैंस और समीक्षकों ने सिरे से नकार दिया। अरुण ने इस फिल्म को ‘हॉलीवुड की कार्टून फिल्म’ कहा था। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जो तथ्य हम इतने सालों से जानते हैं और पसंद करते आ रहे हैं, उसमें क्या गलत था?

चीजों को बदलने की क्या जरूरत थी? शायद टीम को भगवान राम और सीता पर सही विश्वास नहीं है और इसलिए उन्होंने ये बदलाव किए। अरुण ने साल 1977 की फिल्म 'पहेली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जो राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी के अलावा भोजपुरी, ब्रज भाषा, उड़िया और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। अब वे राजनीति में एक्टिव हैं। वे मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज