न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्री राम का साथ देने वाले विभीषण का एकमात्र मंदिर बना है यहां, होली के दूसरे दिन किया जाता है हिरण्यकश्यप का दहन

कैथून नगर आज कोटा शहर का ही उपनगर बन गया है लेकिन उसका इतिहास कोटा के बसने से भी हजारों साल पुराना है। उसके साथ प्राचीन काल से किवदंतीया जुड़ी है लेकिन अपनी तीन विशेषताओं के लिए कैथून जगत विख्यात है।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 11:19:06

श्री राम का साथ देने वाले विभीषण का एकमात्र मंदिर बना है यहां, होली के दूसरे दिन किया जाता है हिरण्यकश्यप का दहन

कैथून नगर आज कोटा शहर का ही उपनगर बन गया है लेकिन उसका इतिहास कोटा के बसने से भी हजारों साल पुराना है। उसके साथ प्राचीन काल से किवदंतीया जुड़ी है लेकिन अपनी तीन विशेषताओं के लिए कैथून जगत विख्यात है। पहली विशेषता तो कोटा मसूरिया या डोरिया की साड़ियां हैं। जिन्होंने देश विदेश में अपनी पहचान बनाई है। दूसरी विशेषता यहां का विभीषण मंदिर है जो देश का एकमात्र मंदिर है। तीसरी बड़ी विशेषता यह है कि होलिका दहन के अगले दिन यानी धूलंडी की शाम को हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन भी किया जाता है।

holi special,vibhishan temple,hiranyakashyap,kaithun,kota,festive attractions,cultural heritage,rajasthan tourism,religious significance,celebration highlights

यहां बना है देश का एकमात्र विभीषण का मंदिर

कैथून नगर में देश का एकमात्र विभीषण मंदिर बना हुआ है। के एक विशाल चबूतरे पर विशाल छतरी के मध्य महाराज विभीषण जी की विशाल प्रतिमा है। जिसका धड़ से ऊपर का भाग दिखाई देता है। शेष भाग जमीन में धंसा हुआ है। लोगों का कहना है कि यह प्रतिमा भी हर साल दाने के बराबर जमीन में धंसती जा रही है। छतरी के बारे में कहा जाता है कि इसे महाराव उम्मेद सिंह प्रथम सन 1770 -1821 ने बनवाया था। मंदिर के समीप एक प्राचीन कुंड है। जिसके पास विक्रम संवत 1815 का शिलालेख लगा हुआ है। जिसका जीर्णोद्धार महाराजा दुर्जन सिंह के समय गौतम परिवार ने करवाया था। उसी गौतम परिवार के सदस्य आज भी नवरात्र के दौरान यहाँ पूजा करने आते हैं। हर साल मेले के लिए 10 लाख से अधिक का चंदा इकट्ठा होता है। जिसमें समस्त आयोजनों के बाद जो धनराशि बचती है वह मंदिर व धर्मशाला पर खर्च की जाती है।

holi special,vibhishan temple,hiranyakashyap,kaithun,kota,festive attractions,cultural heritage,rajasthan tourism,religious significance,celebration highlights

होली के अगले दिन किया जाता है हिरण्यकश्यप का दहन

यहाँ के लोग दोपहर 1:00 बजे तक धुलेंडी खेलते हैं। इसके बाद नहा धोकर धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें चारभुजा मंदिर, जागों, सुनारों और तेलियों के मंदिर से विमान शामिल होते हैं। इसके बाद विशाल जनसमूह और के बीच हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन किया जाता है। रात्रि में स्वर्णकार समाज के लोग विभीषण मंदिर पर एकत्र होते हैं। जिन भी परिवारों में बीते साल में पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है, वह लड्डू बांटते हैं। स्वर्णकार समाज अपनी इस परंपरा को 500 साल से भी अधिक समय से निभाता आ रहा है।

इसके पीछे है पौराणिक कहानी

केवल धर्म का साथ देने की वजह से ही विभीषण का मंदिर कैथून में बना हो ऐसा नहीं है इसके पीछे भी एक प्राचीन किवदंती है। दशरथ नंदन श्री राम के राज्याभिषेक के समय समस्त लोकों से देवी-देवता, ऋषि मुनि, राजा महाराजा अयोध्या पधारे थे। इस अवसर पर भगवान शंकर ने हनुमान जी से भारत भ्रमण की इच्छा व्यक्त की। इस वार्तालाप को विभीषण ने सुना तो उन्होंने निवेदन किया कि मैं आप दोनों को कावड़ में बिठाकर यात्रा करने की इच्छा रखता हूं। उन्होंने रामस्नेही विभीषण की यह विनती स्वीकार कर ली लेकिन साथ ही यह शर्त भी लगा दी कि इस यात्रा के दौरान कावड़ जहां भी भूमि से टिक जाएगी वहां यात्रा समाप्त हो जाएगी विभीषण जी ने लकड़ी की एक विशाल कावड़ जिसकी एक सिरे से दूसरे सिरे की लंबाई 8 कोस यानी 32 किलोमीटर थी। इस के एक पल्ले में भगवान शंकर और दूसरे में हनुमान जी को बिठाकर विभीषण जब प्राचीन नगर कौथुनपुर या कनकपुरी से गुजर रहे थे तो उसी समय भगवान महादेव वाला जमीन पर टिक गया। यह स्थान कैथून से चार कोस यानी 16 किलोमीटर दूर स्थित चार चोमा में है। यहां भगवान महादेव ने अपनी यात्रा समाप्त कर दी। यहां चोमेश्वर महादेव के नाम से अति प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां सोरती के नाम से मेला भरता है। मंदिर की सीढ़ियों के बाई और कावड़ का अभी भी रखा हुआ है।

5000 साल से अधिक पुराना है मंदिर

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। यह करीब 5000 साल पुरानी बात है। ऐसे में यह विभीषण मंदिर भी उनके राजा बनने के बाद ही स्थापित किए जाने का अनुमान है। स्थानीय लोगों का भी यह मानना है और यहां दर्शाए गए इतिहास में भी यही बताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर